बॉलीवुड

Arjun Kapoor हुए कोरोना से संक्रमित, घर पर खुद को किया क्वारंटाइन

अब एक्टर अर्जुन कपूर कोरोना संक्रमित पाए गए है। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। इस बात की जानकारी अर्जुन कपूर ने खुद दी है।

2 min read
Arjun Kapoor Covid-19 Positive

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का कहर आए दिन बढ़ता जा रहा है। इसकी चपेट में अब फिल्मी सितारे भी आ रहे हैं। अब एक्टर अर्जुन कपूर कोरोना संक्रमित पाए गए है। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। इस बात की जानकारी अर्जुन कपूर ने खुद दी है। अर्जुन कपूर ने एक पोस्ट के जरिए दी। जिसके बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा, 'ये मेरी ड्यूटी है कि मैं आपको जानकारी दूं कि मेरा कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव निकला है। मैं अभी ठीक महसूस कर रहा हूं और मुझमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं। डॉक्टर्स और अधिकारियों की सलाह पर मैंने खुद को घर पर क्वांरटीन कर लिया है। आप लोगों के सपोर्ट के लिए मैं आपको एंडवास में ही थैंक्यू कह रहा हूं। मैं आप सभी को अपने स्वास्थ्य को लेकर समय-समय पर अपडेट देता रहूंगा। यह समय काफी मुश्किलों भरा है। मुझे भरोसा है कि इंसानियत इस वायरस पर जीतेगी।'

View this post on Instagram

🙏🏽

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

अर्जुन कपूर की इस पोस्ट पर फैंस के साथ सेलिब्रिटीज भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। एक्टर रितिक रोशन ने कमेंट करते हुए लिखा, अपना ध्यान रखो अर्जुन। आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने लिखा, जल्द स्वस्थ हो जाओ। करण जौहर ने भी कमेंट करते हुए अर्जुन कपूर को अपना ध्यान रखने के लिए कहा। इसके अलावा बाकी कई सेलिब्रिटीज ने भी अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर कमेंट किया। आपको बता दें कि कुछ समय पहले बच्चन फैमिली भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या कोरोना संक्रमित पाई गई थीं, जिसके बाद सभी ने अस्पताल में अपना उपचार कराया था।

वहीं बात करें अर्जुन कपूर की फिल्मों की तो पिछली बार उनकी पानीपत फिल्म रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ कृति सेनन और संजय दत्त लीड रोल में थे। वहीं, फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था। इसके साथ ही जल्द अर्जुन कपूर की फिल्म संदीप और पिंकी फरार है। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं।

Published on:
06 Sept 2020 04:06 pm
Also Read
View All