बॉलीवुड

गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट के बाद अब इस जुर्म में गिरफ्तार हुए अरमान कोहली

  इससे पहले अरमान पर उनकी गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा ने मारपीट करने का आरोप लगाया।
2 min read
Dec 21, 2018
armaan kohli
armaan kohli

एक्टर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अरमान कोहली हमेशा ही विवादों में घिरे रहते हैं। एक बार फिर अरमान बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। उन्हें कल रात को मुबंई पुलिस ने अवैध शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। टाइम्स नाउ के खबर के अनुसार, अरमान के पास से स्‍कॉच व्‍हिस्‍की की 41 बोतलें बरामद हुई हैं।

बता दें कि अरमान के पास नियम के अनुसार से कहीं ज्यादा स्‍कॉच व्‍ह‍िस्‍की की बोतल मिली हैं। मुंबई पुलिस के अनुसार इस आरोप में उन्हें Under section 63(E) of Bombay Liquor Prohibition Act, 1949 के मुताबिक तीन साल की जेल हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

आपको बता दें कि कानूनी नियमों के मुताबिक कोई भी शख्‍स 12 बोतल से ज्‍यादा शराब नहीं रख सकता है। वहीं यात्रा के वक्‍त मात्र दो बोतल ही रखने का प्रावधान हैं, लेकिन खबर के अनुसार अरमान के पास से स्‍कॉच व्‍हिस्‍की की 41 बोतलें बरामद हुई हैं। इस मामले में अरमान बुरी तरफ फंस सकते हैं।

गौरतलब है की इससे पहले अरमान पर उनकी गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। अरमान और नीरू पिछले 3 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। नीरू ने अपने आरोप में अरमान कोहली ने इतनी बुरी तरह पीटने का आरोप लगाते हुए पुलिस से मदद मांगी थी। वहीं नीरु ने अपने गंभीर चोट की फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर अपनी आपबीती बताई थी। इस घटना के बाद एक बार फिर से अरमान पुलिस के नजर में आ गए हैं। नीरू ही नहीं सुनने में आया था कि अरमान एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा से भी मारपीट की थी।

Published on:
21 Dec 2018 12:03 pm
Also Read
View All
सत्येंद्र सोनी पेमेंट विवाद ने पकड़ा तूल, AICWA ने की फिल्म के मेकर्स के खिलाफ FIR की मांग

मंगेतर के साथ घूमने गई लड़की, फिर आया ऐसा ट्विस्ट एक्सीडेंट बन गया ‘मर्डर कॉन्सपिरेसी’, जानें ‘मशीन’ फिल्म क्यों है चर्चा में

K. भाग्यराज के हार्ट अटैक से निधन के बाद भावुक हुए अनिल कपूर, याद किया ‘बेटा’ और ‘वो सात दिन’ के पीछे का अनसुना किस्सा

‘Eetha’ की रिलीज से पहले बढ़ीं श्रद्धा कपूर की मुश्किलें! फिल्म के नाम को लेकर भड़का विठाबाई नारायणगांवकर का परिवार

‘उसे और ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे’ दीपिका की पहली हिट फिल्म पर शाहरुख खान ने किया था मजेदार कमेंट