बॉलीवुड

आयुष्मान खुराना ने किया बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट, घर पर पड़ी बेकार चीजों से की सजावट

हाल ही में एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushamann Khurrana) की बेटी का जन्मदिन था, जिसे उन्होंने घर में ही मनाया वो भी अलग ही अंदाज में।
2 min read
ayushmann_khurrana.jpg
,,

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर को देखते हुए सरकार ने देश में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 3 मई तक कर दी है। ऐसे में सभी इसका पालन करते हुए घरों में ही कैद हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी इन दिनों घर पर ही वक्त बिता रहे हैं। बर्थडे हो या कोई और खास मौका घर के अंदर ही सेलिब्रेट कर रहे हैं। अब हाल ही में एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushamann Khurrana) की बेटी का जन्मदिन था, जिसे उन्होंने घर में ही मनाया वो भी अलग ही अंदाज में।

आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में उनके साथ पत्नी ताहिरा और दोनों बच्चे भी मौजूद हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी बर्थडे वरुष्का! क्वारनटीन ने हमें बहुत कुछ सिखाया है। बेकार पड़े प्रोडक्ट और खराब पन्नों से हमने बर्थडे के लिए सजावट की। ये बर्थडे हमेशा याद रहेगा।' आयुष्मान द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

आयुष्मान के अलावा उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने भी बेटी के जन्मदिन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ताहिरा ने बताया कि कैसे उन्होंने घर पर पड़ी चीजों से घर को सजाया है। ताहिरा ने वीडियो में ये भी बताया कि इस तरह पुरानी अखबारों से सजवाट करने विचार आयुष्मान खुराना का था। एक तरफ जहां ताहिरा बच्चों के साथ सजावट का काम कर रही हैं तो वहीं आयुष्मान खुराना ने सबको गिटार बजाकर सुना रहे थे। बताते चले कि सोशल मीडिया पर खुराना फैमिली के सजावट की खूब तारीफ हो रही है।

Published on:
22 Apr 2020 02:24 pm
Also Read
View All
‘करोड़ों में से मुझे मिले सिर्फ 8 लाख’, ‘सैयारा’ का एक साल पूरा होते ही विवाद, संगीतकार तनिष्क बागची ने लगाया आरोप

‘एक हवलदार ने मुझसे कहा कि लोगों को माफ कर दो’, 5 साल की जेल की सजा में संजय दत्त को मिली सबसे बड़ी सीख

‘धरम जी मेरे लिए सबकुछ थे’ पति की याद में छलके हेमा मालिनी के आंसू, रिएलिटी शो से वीडियो आया सामने

‘सैयारा’ के पहली एनिवर्सरी पर मेकर्स ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, अहान पांडे-अनीत पड्डा के साथ लॉन्च हुआ स्पेशल कलेक्टर एडिशन LP

‘मैं अब चुप नहीं रहूंगी’, ओवेरियन कैंसर के आखिरी स्टेज पर पहुंचकर अभिनेत्री नफीसा अली का बेबाक बयान, बोलीं- परिवार के लिए मैसेज देकर जाना है