बॉलीवुड

एक्टर एजाज खान पर रेप का आरोप, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, विक्टिम बोली- काम दिलाने का किया था वादा

Actor Ajaz Khan booked for rape : एक्टर एजाज खान बुरे फंसे हैं। हाउस अरेस्ट शो घटनाक्रम के बाद उनपर एक अभिनेत्री ने रेप करने का आरोप लगाया है। ऐक्ट्रेस का कहना है कि अजाज ने काम दिलाने का वादा करके उसके साथ गलत काम किया।
3 min read
• •
Updated: 5 May 2025, 1:19 PM IST
Feature image

Woman accuses actor Ajaz Khan of rape: अभिनेता एजाज खान पर एक बार फिर मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में एक एक्ट्रेस ने उनके खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले भी वह अपने वेब शो 'हाउस अरेस्ट' को लेकर विवादों में थे।

शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप ( Ajaz Khan booked under rape case)

मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में एजाज के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया गया है। ये आरोप एक अभिनेत्री ने लगाए हैं, जिन्होंने आरोप लगाया है कि एजाज ने शादी का झांसा देकर उनका यौन शोषण किया।

एजाज खान हाउस अरेस्ट शो को लेकर पहले से ही विवादों में घिरे हैं। रेप केस दर्ज होने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

'हाउस अरेस्ट' शो में काम दिलाने का किया था वादा (

शिकायतकर्ता अभिनेत्री के अनुसार, एजाज खान ने उन्हें अपने वेब शो ‘हाउस अरेस्ट’ में बतौर होस्ट काम देने का ऑफर दिया था। शूटिंग के दौरान एजाज ने उन्हें प्रपोज किया और धर्म बदलकर शादी करने का वादा भी किया। लेकिन बाद में उन्होंने पीड़िता की इच्छा के विरुद्ध उसका रेप किया। अभिनेत्री ने 4 मई की शाम चारकोप पुलिस थाने में यह शिकायत दर्ज कराई है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला (FIR Registered Under Serious BNS Sections)

एजाज खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है: धारा 64 (बलात्कार), धारा 64(2एम), धारा 69, धारा 74 (धोखाधड़ी व विश्वासघात)। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

पहले से ही विवादों में हैं एजाज खान

एजाज खान पहले भी अपने वेब शो ‘हाउस अरेस्ट’ को लेकर विवादों में रहे हैं। उल्लू ऐप पर स्ट्रीम हुए इस शो को लेकर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगे थे। शो के कुछ वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद लोगों और राजनीतिक संगठनों ने इसका कड़ा विरोध किया। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस पर संज्ञान लिया है। इसके बाद बीते कल उल्लू एप ने बजरंग दल से माफी मांगी थी।

एजाज खान एक्टिंग के साथ पॉलिटिक्स में भी हाथ आजमा चुके हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में उनकी जमानत जब्त हो गई थी।

हाउस अरेस्ट' शो को लेकर क्या है विवाद?

शो के वायरल वीडियो में एजाज खान फीमेल कंटेस्टेंट्स से कैमरे के सामने कपड़े उतारने और मेल कंटेस्टेंट्स के साथ इंटीमेट पोज देने को कहते नजर आए थे। इस पर महिला आयोग ने एक्शन लेते हुए एजाज खान और उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल को 9 मई को समन भेजा है।

शो के एपिसोड हटाए गए

विवादों के बाद उल्लू ऐप ने अपने प्लेटफॉर्म से ‘हाउस अरेस्ट’ के सभी एपिसोड हटा लिए हैं। परंतु कानूनी कार्रवाई और जनआक्रोश के चलते एजाज खान की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं।

Updated on:
5 May 2025, 1:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
दलेर मेंहदी के बेटे ने गुरदीप मेहंदी ने पिता की सेहत पर तोड़ी चुप्पी, नशे में धुत और गाना न गाने के लगे थे आरोप

मंत्री आशीष शेलार ने टाइगर श्रॉफ से मुलाकात के बाद तोड़ी चुप्पी, बताया कैसी है उनकी तबीयत? ड्राइवर के लिए मांगी दुआ

Tum Mere Ho Review: प्यार, धोखा और रिश्तों के उतार-चढ़ाव से भरी रोमांटिक फिल्म ‘तुम मेरे हो’, बॉलीवुड में चमकने को तैयार टीवी के दो बड़े सितारे

विश्नोई गैंग से मिली धमकी के बाद कड़ी सुरक्षा में IIFA इवेंट में पहुंचे सलमान खान, वीडियो आया सामने

‘ये एक अरेंज मैरिज है’, सुपरस्टार तेजा सज्जा ने शादी की कन्फर्म, जानें कौन हैं होने वाली पत्नी