बॉलीवुड

पीएम मोदी की ‘जनता कर्फ्यू’ की अपील पर कार्तिक आर्यन ने कही बड़ी बात, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

-पीएम मोदी ने राष्ट्र को किया संबोधित -कोरोनावायरस को लेकर कहीं कई जरूरी बातें
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Mar 2020, 6:51 AM IST
kartik_arya_fi.jpg

नई दिल्ली। आज पूरा देश कोरोना वायरस के खौफ में एक-एक पल बिता रहा है, एक ओर जहां पूरे देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है, तो वहीं सरकार भी इससे निपटने के लिए तैयार है। इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए गहरी चिंता जताई और लोगों से इस कठिन दौर में धैर्य और संयम बरतने की अपील की। मोदी ने जनता से इस महामारी से निपटने के लिये सहयोग मांगते हुए 22 मार्च यानी रविवार को 'जनता कर्फ्यू (Janta Curfew)' की अपील की।

पीएम मोदी के दिए संदेश को सुनकर जहां देश के लोगों में इस महामारी से लड़ने के लिए विश्वास जागा तो वहीं बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने भी “जनता कर्फ्यू” की अपील को लेकर ट्वीट करते हुए वीडियो के माध्यम से अपने मन की बात कही।

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अपने खास अंदाज में ऐसे लोगों पर कमेंट्स किया है जो ऑफिस के नाम पर मोबाइल, सोशल मीडिया पर वर्क प्लेस पर भी लगे रहते है।

एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो मिनट चौबीस सेकेंड का वीडियो शेयर करके कोरोना से बचने के लिए घर में रहने की सलाह दी और सावधानियां बरतने को कहा, कार्तिक ने कुछ दिन के लिए सोशल गैदरिंग से दूरी बनाने के लिए भी कहा।

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए लोगों से एकजुट होकर इस महामारी से लड़ने की अपील की।

Updated on:
20 Mar 2020, 6:51 AM IST
Published on: