बॉलीवुड

पिता के स्टूडियो में Raj Kapoor लगाते थे झाडू, बारिश में भीगते हुए जाया करते थे स्कूल

आज है अभिनेता राज कपूर ( Raj Kapoor ) की 96वीं जयंती पिता पृथ्वीराज कपूर ( Prithvi Raj Kapoor ) के स्टूडियो में लगाते थे झाडू सैलरी के रूप में मिलते थे 1 रुपए
3 min read
• •
Updated: 14 Dec 2020, 4:29 PM IST
Actor Raj Kapoor Used To Sweep In Father Studio
Actor Raj Kapoor Used To Sweep In Father Studio

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत सबसे ज्यादा योगदान देने वाले दिग्गज अभिनेता राज कपूर ( Raj Kapoor Birthday ) की आज 96वीं जयंती है। 14 दिसंबर 1924 के ही दिन इस महान कलाकार का जन्म पृथ्वीराज कपूर ( Prithvi Raj Kapoor ) के घर पर जन्म हुआ था। राज कपूर वह अभिनेता हैं जिन्होंने हिंदी सिनेमा को देश में ही नहीं बल्कि विदेशों तक भी पहुंचाया है। बड़े पर्दे पर खुश मिजाज दिखाई देने वाले राज कपूर ने अपना मुकाम पाने के लिए कई पापड़ बेले हैं। वह हमेशा से ही इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते थे। उनके जन्मदिन पर आपको उनकी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा सुनाते हैं। जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे।

राज कपूर की पहली नौकारी

बड़े पर्दे पर हीरो की तरह एंट्री लेने वाले राज कपूर असल जिंदगी में काफी मेहनती भी थे। उन्होंने अपनी करियर की पहली नौकारी झाडू मारने की थी। जी हां, राज कपूर ने अपनी पहचान बनाने के लिए पहली नौकरी अपने पिता के ही स्टूडियो में की थी। जहां वह स्टूडियो में झाडू लगाया करते थे। जिसके लिए उन्हें मात्र 1 रुपए की ही आय मिला करती थी। बताया जाता है कि राज कपूर किसी बड़ी गाड़ी में स्कूल नहीं जाया करते थे। बल्कि कई बार तो वह बारिश में भीगते हुए अपने स्कूल गए हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा ने पिता के बारें में बात करते हुए उनके बचपन की कुछ दिलचस्प किस्सों के बारें में बताया। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पिता राज कपूर बचपन में किसी गाड़ी से ट्राम से स्कूल जाया करते थे। एक दिन की बात है जब बारिश बहुत तेज हो रही थी। उस दिन जब उन्होंने अपनी मां से पूछा कि क्या वह आज गाड़ी से स्कूल जा सकते हैं? यह बात जैसे ही उनके पिता पृथ्वीराज ने सुनी उन्होंने तुरंत जवाब देते हुए कहा है कि उस बारिश के पानी के थपेड़े झेलना भी एक थ्रिल की तरह है। इसका अनुभव लेना भी जरूरी है। यह सुन राज कपूर ने ट्राम से जाना ही सही समझा।

जमीन पर सोने के लिए भरना पड़ा जुर्माना

राज कपूर की बेटी ने यह भी बताया कि उनके पिता किसी आलीशान बेड पर नहीं सोते थे, बल्कि वह जमीन पर सोते थे। जी हां, बताया जाता है कि राज कपूर जिस भी होटल में ठहरते थे। वह उनके बेड पर ना सोते हुए जमीन पर ही सोया करते थे। वह होटल स्टाफ से गद्दे मंगवाते थे और उन्हें जमीन पर बिछाकर सोया करते थे। उनकी इस आदत ने एक बार उनके लिए मुसीबत भी खड़ी कर दी थी। बताया जाता है कि लंदन के एक होटल में राज कपूर ठहरे हुए थे।

जहां उन्होंने जमीन पर सोने की कोशिश की,लेकिन होटल के मैनेजमेंट उन्हें नीचे सोना की परमिशन नहीं दी। उन्होंने कहा कि अगर वह दोबारा ऐसी हरकत करेंगे तो उन पर जुर्माना लगा दिया जाएगा। लेकिन राज कपूर भी अपनी आदत से मजबूर थे। वह पांच दिन होटल के कमरे की जमीन पर सोते थे और रोज जुर्माना भरते थे।

Published on: