
नई दिल्ली।
Rishi Kapoor Passed Away: हिंदी सिनेमा जगत को एक और बड़ा झटका लगा है। दिग्गज बॉलीवुड ( Bollywood ) एक्टर ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वे कैंसर से जूझ रहे थे। तबीयत खराब होने पर उन्हें मुंबई के एच एन रिलाइंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। अभिनेता ऋषि कपूर के परिवार ने कहा, हमारे प्रिय ऋषि कपूर का आज सुबह 8:45 बजे अस्पताल में निधन हो गया। वह बीते 2 सालों से ल्यूकेमिया से लड़ रहे थे। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने बताया कि उन्होंने अंतिम समय तक उनका मनोरंजन किया। अमिताभ बच्चन ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी।। उन्होंने लिखा, 'वो चले गए... ऋषि कपूर चले गए...मैं खत्म हो गया हूं!' जैसे ही ऋषि कपूर के निधन की मिली बॉलीवुड में शौक की लहर छा गई। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।
18 साल की उम्र में की थी करियर की शुरुआत ( Rishi Kapoor Filmy Career )
ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को मुंबई में हुआ था। ऋषि कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शरुआत 18 साल की उम्र में की थी। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट सबसे पहले काम किया था। उन्होंने अपने पिता की फिल्म मेरा नाम जोकर में बाल कलाकार का किरदार निभाया था। ऋषि कपूर प्यार से च़ॉकलेटी हीरो भी कहा जाता था।
ऋषि कपूर का निक नेम था चिंटू
ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor Died ) ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर सन 1973 में अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्म बॉबी में काम किया। ऋषि कपूर का निक नेम चिंटू हैं। ऋषि कपूर ने ‘मेरा नाम जोकर’ से एक बाल कलाकार के रूप में अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। इस फ़िल्म के लिए उन्हें डेब्यू चाइल्ड अभिनेता का नेशनल अवार्ड मिला था।
कैंसर से थे पीड़ित
ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर का पता चला था। पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क में लगभग एक साल कैंसर के इलाज के बाद वतन वापसी की थी। पिछले कुछ दिनों में तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहले खबर थी कि उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है और उनकी हालत क्रिटिकल है। अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी।