बॉलीवुड

सतीश कौशिक की 8 साल की बेटी अस्पताल में भर्ती

कोविड-19 से संक्रमित हुए मशहूर अभिनेता सतीश कौशिक ठीक हो चुके हैं, लेकिन उनकी बेटी वंशिका की तबीयत खराब हो गई है। वह काफी समय से अस्पताल में भर्ती है। जिसकी वजह से वह काफी दुखी हैं। जानें आखिर किस वजह के चलते अभिनेता की बेटी अस्पताल में एडमिट हैं।
2 min read
• •
Updated: 30 Mar 2021, 7:59 AM IST
Actor Satish Kaushik Daughter Vanshika Is In Hospital
Actor Satish Kaushik Daughter Vanshika Is In Hospital

नई दिल्ली। एक बार से देशभर में कोरोनावायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। बॉलीवुड के कई सितारे भी कोरोना की चपेट में आते रहा हैं। कई स्टार्स कोरोना से छीक हो गए हैं। तो कहीं आज भी संक्रमित हैं। वहीं मशहूर एक्टर सतीश कौशिक भी कोविड-19 पॉजिटिव हो गए थे और वह अस्पताल में भर्ती थे। हाल ही में अभिनेता हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे थे, लेकिन अचानक से उनकी बेटी की तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्तताल में भर्ती करना पड़ा।

5 दिनों से है अस्पताल में भर्ती

सतीश कौशिक की 8 साल की बेटी वंशिका करीबन 5 दिनों हॉस्पिटल में एडमिट हैं। दरअसल, वंशिका के भीतर भी कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे थे। जिसकी वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा। ऐसे में बेटी को अस्पताल में देख सतीश कौशिक बहुत ही दुखी हैं। सतीश कौशिक ने अपने चाहने वालों से बेटी के लिए दुआ करने को कहा है।

बेटी की सेहत की दी जानकारी

बेटी की सेहत की जानकारी देते हुए सतीश कौशिक ने बताया कि उनकी बेटी वंशिका बीते पांच दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट हैं। वंशिका की कोविड-19 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है, लेकिन बावजूद उनका बुखार स्थिर है। उसका बुखार अभी भी 101-102 है। सतीश कौशिक कहते हैं कि जब भी फोन पर वह अपनी बेटी की रोने की आवाज़ सुनते हैं। उनका दिल टूट जाता है। वहीं सतीश कौशिक ने अपनी सेहत को लेकर बताया कि वह रिकवर कर रहे हैं और अस्पताल से आने के बाद भी वह घर पर ही कुछ दिनों के घर में ही क्वारंटीन रहेंगे।

बॉलीवुड सेलेब्स हो चुके हैं कोविड-19 पॉजिटिव

आपको बता दें कोरोनावायरस बॉलीवुड में भी तेजी से पैर पसारता जा रहा है। बॉलीवुड स्टार आमिर खान, कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर, आर माधवन, फातिमा सना शेख जैसे कई स्टार्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। सभी ने सेल्फ क्वारंटीन कर खुद को महामारी से बचाया है। इनमें से अधिकतर स्टार्स की रिपोर्ट नेगेटिव भी आ चुकी है।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन