बॉलीवुड

कृषि बिल पर किसानों का आंदोलन देख स्टार्स हुए हैरान, एक्टर Sonu Sood बोले- ‘किसान मेरा भगवान’

देश में जारी है किसानों का प्रदर्शन केंद्र सरकार के खिलाफ जारी है किसानों का विरोध अभिनेता सोनू सूद ( Sonu Sood ), दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh ), और उर्मिला मातोंडकर ( Urmila Matondkar ) ने ट्वीट कर जाताय दुख
2 min read
• •
Nov 27, 2020
Actor Sonu Sood And Diljit Dosanjh React On Farmers React On Delhi
Actor Sonu Sood And Diljit Dosanjh React On Farmers React On Delhi

नई दिल्ली। देश में एक बार से किसान आंदोलन शुरू हो गया है। किसान लगातार केन्द्र द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। सरकार के खिलाफ बॉर्डर पर प्रदर्शन जारी है। सभी किसानों ने 'दिल्ली चलो' मोर्चा शुरू कर दिया है। जिसे देखते हुए पुलिस ने कड़े इंतजाम कर दिए हैं। वहीं पूरे देश में कोरोना के बीच हो रहे प्रदर्शन अब चिंता का विषय बन चुका है। किसानों की हालत देख बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में अभिनेता सोनू सूद ( Sonu Sood ), दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh ), और उर्मिला मातोंडकर ( Urmila Matondkar ) ने ट्वीट किया है।

कोरोना काल में गरीबों के मसीहा बने सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि - किसान मेरा भगवान।' वहीं एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने लिखा है कि 'अन्नदाता सुखी भव:।' किसान प्रदर्शन पर पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने ट्वीट करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें जिसमें किसान का गुस्सा साफ नज़र आ रहा है। चारों तरफ सुरक्षाकर्मियों के कड़े इंतजाम दिखाई दे रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए दिलजीत लिखते हैं कि 'बाबा भला करें, सब ठीक हो जाए।'

आपको बतातें चलें कि सिंघू बार्डर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बालू से भरी गाड़ियां, पानी की बौछार करने के लिए टैंक तैनात की गई थीं। साथ ही प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कंटीलें तारों की बाड़ भी लगाई गई हैं। फरीदाबाद और गुरुग्राम से की सीमाओं पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। सोशल मीडिया पर सामाने आ रही तस्वीरों को देख सभी काफी परेशान हो रहे हैं।

Published on:
27 Nov 2020 05:38 pm
Also Read
View All
‘मुझे तो नाना पाटेकर की मौत पर शक हो रहा है’, तनुश्री दत्ता ने फिर बोला हमला, सुशांत सिंह राजपूत के नाम को भी घसीटा

कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम ने ‘प्रहार’ के मेकर्स के सामने रखी थी बड़ी शर्ते, बोले- असली नामों का होना चाहिए इस्तेमाल

‘लंदन-अमेरिका पसंद है तो वहां वापस चले जाओ’, ध्रुव राठी पर तनीषा मुखर्जी ने साधा निशाना? CJP प्रोटेस्ट पर निकाली भड़ास

CJP आंदोलन के बाद अभिनेता इमरान खान पर पुलिस का बड़ा एक्शन, FIR हुई दर्ज, लगी 223, 126(2) की धाराएं

तनुश्री दत्ता ने नए पोस्ट में लिया नाना पाटेकर का नाम! बोलीं- उनकी मौत की पूरी पुष्टि हो