बॉलीवुड

प्याज खाने के बाद ही रोमांटिक सीन कर पाते थे सुनील दत्त

सुनील दत्त उन एक्टेर की लिस्ट में शुमार हैं जिन्होंने पर्सनल के साथ ही साथ प्रोफेशनल लाइफ के लिए भी सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने इंडस्ट्री की तमाम बड़ी एक्ट्रेस के साथ काम किया था। जिसमें नरगिस से लेकर सायरा बानो तक का नाम शामिल था।
2 min read
• •
Updated: 27 Jan 2022, 2:51 PM IST
When Nargis kissed sunil dutt gifted saris and decorated in wardrobe
Sunil Dutt and Nargis

इंडस्ट्री में सुनील दत्त की अपनी एक अलग ही पहचान थी। उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर उनकी प्रोफेशनल लाइफ तक काफी सुर्खियों में रही थी। इंडस्ट्री में एंट्री करने के साथ ही उन्होंने बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम करना शुरू कर दिया था। ये वो बड़े स्टार्स थे जिन्होंने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से पहले ही लोगों के बीच पॉपुलेरिटी हासिल कर ली थी। इसी लिस्ट में शुमार थीं एक्ट्रेस सायरा बानो।

सायरा बानो और सुनील दत्त की जोड़ी को पर्दे पर काफी ज्यादा पसंद किया गया था। फिल्म पड़ोसन में दोनों की जोड़ी सुपरहिट साबित हुई थी। इस बार भी जहां सुनील दत्त इंडस्ट्री में नए थे तो वहीं सायरा बानो एक सफल एक्ट्रेस थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्ट्रगल के दिनों में ही सुनील दत्त और दिलीप कुमार की दोस्ती हो गई थी और साथ ही साथ दोनों पड़ोसी भी हुआ करते थे।

एक इंटरव्यू के दौरान दिलीप कुमार, सायरा बानो और सुनील दत्त एक ही जगह मौजूद थे। इस दौरान सुनील दत्त से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए गए। सुनील दत्त ने बताया कि जब भी वो अकेला महूसस करते या परेशान होते थे तो वो दिलीप साहब के घर पर चले जाते थे। इसके अलावा उन्होंने खुलासा किया कि जब भी वो सायरा के साथ फिल्म का कोई रोमांटिक सीन शूट करते थे तो जान बूझकर पहले ही प्याज़ खा लिया करते थे।

इस दौरान सायरा बानो ने भी बताया कि संजय दत्त के साथ फिल्म की शूटिंग के दौरान के हंसी छूटने की वजह से हमे कई बार इतने सारे टेक लेने पड़ जाते थे। साथ ही उन्होंने भी बताया कि जब दत्त साहब के साथ कोई रोमांटिक सीन शूट किया जाता तो वो प्याज से भरी थाली मंगवा लेते थे। उन्होंने कहा कि अब सोचिए रोमांटिक सीन से पहले प्याज़ आती थी। ऐसे में आप किसी के साथ कैसे कोई रोमांटिक सीन शूट कर पाएंगे'।

इसी के साथ ही सायरा बानो ने दिलीप कुमार के साथ का एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि दिलीप कुमार को यह फिल्म बेहद पसंद आई थी और उन्होंने ये भी कहा था कि ऐसी दूसरी फिल्म बन ही नहीं सकती है।

इसके दूसरी तरफ फिल्म के एक्टर संजय दत्त को पहली बार में इस फिल्म को नहीं करना चाहते थे। दरअसल वो कहते थे कि हम लोग ये कैसे किरदार कर रहे हैं। बांगड़ू का किरदार कौन करेगा मतलब?' आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन