बॉलीवुड

दिल्ली हिंसा पर एक्टर सुशांत सिंह ने कहा- 100 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं लेकिन वो हिंसा नहीं

मंगलवार को दिल्ली में किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली ट्रैक्टर रैली के दौरान किसानों ने तोड़े बैरिकेड एक्टर सुशांत सिंह ने किया किसानों का समर्थन
2 min read
sushant_singh.jpg
Sushant Singh

नई दिल्ली: मंगलवार को गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर दिल्ली में कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के पक्ष में हजारों की संख्या में किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली। शांतिपूर्ण ढंग से रैली करने का वादा किया गया था। लेकिन दोपहर होने तक दिल्ली की सड़कों पर हिंसा फैल गई। किसानों ने पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस का प्रयोग किया। लेकिन किसानों का एक ग्रुप लाल किला पहुंच गया और वहां धार्मिक ध्वज लगा दिया। इस पूरे घटनाक्रम पर बॉलीवुड सेलेब्स की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

अब एक्टर सुशांत सिंह (Sushant Singh) ने किसानों के पक्ष में अपनी बात कही है। सुशांत ने कहा कि अब तक सौ से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं लेकिन वो हिंसा नहीं है।

सुशांत सिंह ने ट्वीट कर लिखा, 'सौ, जी हां एक-सौ से ज़्यादा किसान शहीद हो चुके हैं अब तक। पर वो हिंसा नहीं है। कुछ क़ानून आए प्राकृत रूप से, और उनकी वजह से मरने वालों की प्राकृत मौत हो गई। इसे हिंसा नहीं कहते। किसने कहा था कि लड़ो और मरो, ज़िंदा रहने के लिए? #FarmersProtest.' सुशांत सिंह का यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग उनके इस ट्वीट पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

बता दें कि मंगलवार को हुई ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा के मामले में अब तक 22 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। इस घटना में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। वहीं, एक किसान की मौत भी हुई है। पूरे देश में इस घटना को लेकर गुस्सा है। कुछ लोग किसानों का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनका विरोध कर रहे हैं।

Published on:
27 Jan 2021 08:11 pm
Also Read
View All
National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’