बॉलीवुड

लॉकडाउन में लोगों के ठप पड़े कामों में मदद करेंगे एक्टर Vidyut Jammwal, नए-नए आइडियाज को करेंगे सपोर्ट

अभिनेता विद्युत जामवाल ( Vidyut Jammwal ) नई योजना के साथ करेंगे लोगों की मदद 'गुडविल फॉर गुड' ( Goodwill For Good ) योजना के साथ लोगों के विचारों का करेंगे समर्थन

2 min read
Actor Vidyut Jammwal Will help people

नई दिल्ली। लॉकडाउन ( Lockdown ) के बीच बॉलीवुड सेलेब्स ( Bollywood Celebs ) हर तरह से लोगों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। जहां एक ओर सोनू सूद ( Sonu Sood ) नए-नए तरीके से प्रवासी मजदूरों ( Migrant Workers ) की मदद में जुटे हुए हैं। वहीं अब अभिनेता विद्युत जामवाल ( Vidyut Jammwal ) कमाल के आइडिया के साथ लोगों की हेल्प के लिए सामने आए हैं। उन्होंने उन लोगों के लिए चिंता व्यक्त की है जिनके काम-धंधे लॉकडाउन की वजह से पूरी तरह से चौपट हो चुके हैं। 'गुडविल फॉर गुड' ( Goodwill for good ) उनकी पहल का नाम है। इस पहल के माध्यम से वह देश के कोने-कोने से आए विचारों ( Support creative ideas ) को सपोर्ट करेंगे।

ये भी पढ़ें: https://dai.ly/x7u15z7

दरअसल, अभिनेता विद्युत जामवाल की यह पहल ( Vidyut Special Plan ) उन लोगों के लिए बेहद ही खास है जो लॉकडाउन में काम के बंद होने से अपना हौसला खो चुके हैं। लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए ही विदयुत ने अपनी पहल का नाम 'गुडविल फॉर गुड' ( Goodwill for good helping for people ) रखा है। जिससे लोगों की उम्मीदों को फिर से जगाया जाएगा और व्यक्ति के काम और क्षमता से उसके जीवन को बदला जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से फिजिकली और मेंटली ( Fit physically mentally ) स्वस्थ रहने की भी अपील की है।

ये भी पढ़ें: https://dai.ly/x7u15zy

अपनी योजना से लोगों के लिए नई उम्मीद ला रहे विद्युत जामवाल ने कहा 'मैं जो कुछ भी हूं वह पिछले लोगों से मिले प्यार और सम्मान की वज़ह से हूं। 'गुडविल फॉर गुड' मेरे दिल के करीब है और मेरे पास ऐसे कई विचार हैं जो बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं, पर उनके पास अपने इन अद्भुत विचारों को पेश करने के लिए कोई प्लेटफॉर्म नहीं है।' बता दें विद्युत बॉलीवुड में अपने दमदार एक्शन और बॉडी ( Vidyut action and body ) की वजह से जाने जाते हैं। आखिरी बार उन्हें कमांडो 3 ( Commndo 3 ) में दिखाई दिए थे।

Published on:
08 Jun 2020 05:12 pm
Also Read
View All