बॉलीवुड

पालघर में हुई साधुओं की निर्मम हत्या, जीशान आय्यूब बोले- इस देश को नफरत से जला दिया है

महाराष्ट्र के पालघर (Palghar) जिले से गुरुवार को मॉब लिंचिंग की शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। 200 लोगों की भीड़ ने दो साधुओं और एक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

less than 1 minute read
Apr 20, 2020
zeeshan_ayyub.jpg
,,

नई दिल्ली: पूरा देश इस वक्त कोरोना वायरस (Coronavirus) से लड़ रहा है। 3 मई तक लॉकडाउन है। लेकिन इस बीच पालघर (Palghar) में एक ऐसी घटना हुई, जिसमें सबको हिला कर रख दिया। महाराष्ट्र के पालघर जिले से गुरुवार को मॉब लिंचिंग की शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। 200 लोगों की भीड़ ने दो साधुओं और एक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। अब इस निर्मम घटना पर बॉलीवुड से रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। हाल ही में एक्टर जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) ने इसपर एक ट्वीट किया है।

उन्होंने कहा किइस देश को आप लोगों ने नफरत से जला दिया है। जीशान अय्यूब ने अपने ट्वीट में लिखा- "पालघर लिंचिंग के बाद भी अगर हम ये मान रहे हैं कि हम लोगों में इंसानियत बाकी है तो माफ कीजिए, मैं आपकी इस बात से इत्तेफाक नहीं रखता। इस देश को आप लोगों ने नफरत से जला दिया है। पर घरबराइये नहीं, हम आपसे लड़ते रहेंगे, देश को बचाने के लिए।" जीशान का ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है।

बता दें कि पालघर जिले में करीब 200 लोगों की भीड़ ने चोर होने के शक में तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बाद में इनमें से 2 लोगों के साधु होने की पुष्टि हुई, जबकि तीसरा शख्स ड्राइवर बताया गया। यह घटना उस समय हुई, जब गुरुवार रात ये लोग मुंबई के कांदीवली से कार में सवार होकर गुजरात के सूरत जा रहे थे।

Published on:
20 Apr 2020 11:28 am
Also Read
View All
ओम पुरी की Ex-wife सीमा कपूर ने खोले जिंदगी के पुराने पन्ने, बोलीं- ‘मैंने अपने अजन्मे बच्चे से बातें कीं’

सारा अली खान ने मनाया पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान का जन्मदिन, दादी शर्मिला टैगोर भी आईं नजर, वीडियो वायरल

शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन PM ने काफिला रोक की थी मुलाकात

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं