9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Drishyam 3 Trailer Reactions: विजय सालगांवकर के आगे खड़ी हुई नई मुसीबत, अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर देख लोगों ने दिए रिएक्शन

Drishyam 3 Trailer Reactions: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर देखने के बाद लोगों ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Drishyam 3 Trailer Reactions

दृश्यम 3 ट्रेलर (फोटो सोर्स- Youtube/uncutcinema)

Drishyam 3 Trailer Reactions: 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी के फैंस जिस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, उसका अगला और आखिरी अध्याय अब सामने आ गया है। अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। ट्रेलर में एक बार फिर विजय सालगांवकर अपने परिवार को बचाने के लिए मुश्किल हालात से जूझते नजर आ रहे हैं। वहीं, इस बार उनके सामने जयदीप अहलावत के रूप में एक ऐसा अधिकारी है, जो पुराने राज से पर्दा उठाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार दिखता है।

ट्रेलर में फिर दिखा विजय का दिमागी खेल

फिल्म की कहानी 'दृश्यम 2' के बाद आगे बढ़ती है। विजय सालगांवकर ने जिस तरह अब तक अपने परिवार को कानूनी शिकंजे और पुलिस की जांच से बचाकर रखा, इस बार वही पुरानी कहानी एक नए मोड़ पर पहुंचती नजर आ रही है। ट्रेलर में पुलिस अधिकारी राजवीर सिंह तोमर का किरदार निभा रहे जयदीप अहलावत विजय के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आते हैं।

दर्शकों को विजय और राजवीर के बीच दिमागी जंग की झलक देखने को मिलती है। एक तरफ राजवीर वर्षों पुराने मामले की सच्चाई जानना चाहता है, तो दूसरी तरफ विजय अपने परिवार को हर कीमत पर सुरक्षित रखने की कोशिश करता है।

सोशल मीडिया पर फैंस ने क्या कहा?

ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन भी तेजी से आने लगे। कई यूजर्स ने इसे फ्रेंचाइजी के लिए बेहद मजबूत वापसी बताया। कुछ दर्शकों को ट्रेलर की सबसे खास बात यह लगी कि इसमें बेवजह के सीन या कहानी को खींचने वाली चीजें नजर नहीं आतीं।

एक यूजर ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर लिखा कि कहानी में गैरजरूरी चीजों की जगह सीधे आगे क्या होने वाला है, उस पर फोकस किया गया है। वहीं, कुछ फैंस ने अजय देवगन के विजय सालगांवकर वाले अंदाज की जमकर तारीफ की।

जयदीप अहलावत बने नई कहानी की USP

सोशल मीडिया पर कई दर्शकों ने जयदीप अहलावत को ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत बताया। उनके किरदार को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार विजय के सामने कोई साधारण पुलिस अधिकारी नहीं, बल्कि बेहद तेज-तर्रार प्रतिद्वंद्वी है।

फैंस के बीच फिल्म की पहले दिन की कमाई को लेकर भी अनुमान शुरू हो गए हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने 50 से 65 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग की संभावना जताई है। हालांकि ये सिर्फ दर्शकों के अनुमान हैं, वास्तविक बॉक्स ऑफिस आंकड़े फिल्म रिलीज के बाद ही सामने आएंगे।

पुरानी स्टारकास्ट भी लौटी

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर जैसे कलाकार अपनी पिछली भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा प्रकाश राज की मौजूदगी कहानी में नया तनाव पैदा करती दिख रही है। कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी फिल्म का हिस्सा हैं।

फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं। उन्होंने आमिल कीयन खान और परवेज शेख के साथ मिलकर इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले पर काम किया है। ‘दृश्यम’ की हिंदी फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2015 में हुई थी, जबकि ‘दृश्यम 2’ साल 2022 में रिलीज हुई थी। अब ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग