बॉलीवुड

Prakash Raj ही नहीं Govinda और Anu Kapoor भी कर चुके हैं दूसरी बार शादी, वजह भी काफी दिलचस्प हैं

साउथ फिल्मों के अभिनेता प्रकाश राज ने 55 साल की उम्र में दोबारा शादी करके सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने ये शादी अपने बेटे के कहने पर की है।
2 min read
• •
Updated: 25 Aug 2021, 7:29 PM IST
Actors Prakash Raj to Govinda who married again
Actors Prakash Raj to Govinda who married again

नई दिल्ली। साउथ फिल्मों से लेकर बॉलीवुड की फिल्मों में एक अलग पहचान बनाने वाले एक्टर प्रकाश राज ने अभी हाल में दूसरी बार शादी की है। जिसको लेकर वो काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। प्रकाश राज ने अपनी पत्नी पोनी वर्मा से दूसरी बार शादी रचाई. अपनी पत्नी से दूसरी बार शादी करने वाले प्रकाश अकेले अभिनेता नहीं है। इसके पहले भी बॉलीवुड के एक्टर गोविंदा और अनु कपूर भी इस तरह की दोबारा शादी कर चुके है। पत्नी से दूसरी बार शादी करने की इनकी वजह भी काफी दिलचस्प हैं।

प्रकाश राज ने फिर की पत्नी से दूसरी शादी

55 साल की उम्र में एक्टर प्रकाश राज ने अपनी ही पत्नी के साथ दूसरी बार शादी करने का फैसला करके सबको गैरान कर दिया है।सोशल मीडिया कुछ तस्वीरें शेयर करके के इस बात का खुलासा किया। प्रकाश ने बताया कि उन्होंने ये शादी अपने बेटे के कहने पर की है क्योंकि उनका बेटा उनकी शादी को दोबारा देखना चाहता था। उन्होंने लिखा कि, "आज रात हमने फिर से शादी की क्योंकि हमारा बेटा, हमारी शादी देखना चाहता था।"

गोविंदा भी कर चुके हैं सुनीता से दो बार शादी

बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा ने अपनी पत्नि से पहली बार शादी चुपके से की थी। उन्होंने साल 1987 में सुनीता से लव मैरिज की थी। इसके बाद 49 साल की उम्र में गोविंदा ने पूरे रीतिरीवाज के साथ एक बार फिर से सुनीता के साथ सात फेरे लिए थे। इंटरव्यू में गोविंदा ने बताया कि उन्होंने ऐसा अपनी मां के कहने पर किया था क्योंकि उनकी मां ज्योतिषि पर काफी भरोसा करती हैं। इसलिए उनकी इच्छा थी कि वो 49 की उम्र में फिर सुनीता से शादी करें।

अनु कपूर ने इस वजह से की पत्नी से शादी

अनु कपूर भले ही अपनी किरदार से लोगों का मनोरंजन करते रहे हों, लेकिन उनकी जिन्दगी एक फिल्मी कहानी की तरह थी। पहले उन्होंने साल 1992 में अनुपमा पटेल से शादी की। और शादी के 1साल बाद 1993 में उन्हें तलाक दे दिया, इसके बाद उन्होंने जीटीवी के शो 'सारेगामापा' की को-होस्ट अरुणिता मुखर्जी से साल 1995 में शादी कर ली। दोनों की 2001 में एक बेटी भी हुई, इसके बाद अनु कपूर एक बार फिर से अपनी पहली पत्नी के संपर्क में आ गए। और अरुणिता के तलाक देकर फिर से पहली पत्नि अनुपमा पटेल से शादी कर ली।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन