बॉलीवुड

Zaira Wasim ने इस्लाम से दूर होने की वजह से छोड़ी थी फिल्म इंडस्ट्री, ‘दंगल’ के लिए मिला था राष्ट्रीय पुरस्कार

एक्ट्रेस Zaira Wasim का है आज जन्मदिन अभिनेता Aamir Khan की फिल्म 'दंगल' से की थी करियर की शुरूआत मजहब से दूर होने का कारण बताते हुए छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री

3 min read
Oct 23, 2020
Actres Zaira Wasim Had Left The Film Industry For Religion

नई दिल्ली। दंगल गर्ल के नाम से पूरी इंडस्ट्री में मशहूर हुई जयारा वसीम का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 2000 में श्रीनगर में हुआ था। उनकी खूबसूरती के चर्चे हमेशा ही छाए रहते थे। वहीं बेहद ही कम उम्र में जायरा ने अपना मुकाम हासिल कर लिया था। उनके काम को फिल्म जगत में काफी पसंद किया जाने लगा था, लेकिन एक दिन उनके एक फैसले ने सबको हैरान करके दिया। उन्होंने अचानक से फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने ऐलान कर दिया। जिसकी वजह उन्होंने अपने धर्म को बताया।

मजहब की वजह से फिल्मी दुनिया को कहा अलविदा

फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने की घोषणा करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि वह अपने काम से बिल्कुल भी खुश नहीं है। क्योंकि उनका काम उन्हें उनके ईमान से दूर कर रहा है। जब से वह अभिनेत्री बनी है। वह अपने धर्म इस्लाम से दूर होती जा रही हैं। उनकी पोस्ट ने सबको हैरान करके रख दिया है। सोशल मीडिया पर जायरा के इस फैसले पर कई सवाल उठने लगे। यही नहीं बॉलीवुड की ओर से भी लोगों ने इस बात रिएक्ट किया।

फ्लाइट में हुई थी छेड़छाड़

जायरा वसीम को इव टीजिंग का सामना भी करना पड़ा था। दरअसल, यह बात 2017 की है। जब वह दिल्ली से मुंबई की ओर जाने के लिए फ्लाइट से सफर कर रही थी। इस दौरान विकास सचदेवा नाम के एक शख्स ने उन के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया था। जो बाद में जमानत पर रिहा होकर बाहर आ गया था।

जायरा वसीम की महबूबा मुफ्ती संग मुलाकात

जम्मू-कश्मीर की तत्कालीन मुख्यमंत्री महूबबा मुफ्ती ने जायरा के दसवी बोर्ड में 92 प्रतिशत आने पर उनसे खास मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने जायरा को उन्हें बधाई देते हुए कहा था कि वह वह पूरे कश्मीर के बच्चों के लिए एक रोल मॉडल हैं। इस मीटिंग के दौरान महबूबा मुफ्ती संग ली गई तस्वीर को जायरा ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। जिसके बाद खूब बवाल देखने को मिला। लोगों ने जमकर जायरा को ट्रोल किया। जिसके बाद उन्होंने माफीनामा के साथ फोटो को ही डिलीट कर दिया था।

आमिर खान और प्रियंका चोपड़ा किया काम

जायरा वसीम के सितारें शुरूआत से ही बुलंदियों पर थे। उनकी पहली ही फिल्म बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान संग थी। जो कि ब्लॉक ब्लास्टर रही। जिसके बाद वह फिर फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' में आमिर खान संग दिखाई दीं। जायरा की आखिरी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' थी। जिसमें वह एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा संग उनकी बेटी का किरदार निभाते हुए दिखाई दी थीं। उनकी सभी फिल्मों को आज भी खूब प्यार मिलता है।

Published on:
23 Oct 2020 12:04 pm
Also Read
View All