बॉलीवुड

Alia Bhatt ने Veteran Rishi Kapoor को याद कर लिखी इमोशनल चिट्ठी, कहा-‘उन्हें एक पिता के रूप में जाना’

ऋषि कपूर ( Rshi Kapoor Death ) का 67 साल की उम्र में हुआ देहांत एक्ट्रेस आलिया भट्ट ( Alia Bhatt ) ने याद करते हुए लिखा इमोशनल पत्र
2 min read
• •
May 01, 2020
Actress Alia Bhatt Wrote Letter For Rishi Kapoor
Actress Alia Bhatt Wrote Letter For Rishi Kapoor

नई दिल्ली। बीते दिन हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor Death ) ने दुनिया का अलविदा कह दिया है। 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर का इस तरह अचानक से चले जाना लोगों को काफी परेशान और हैरान कर रहा है। लॉकडाउन की वजह से सरकार ने अंतिम संस्कार में 15 लोगों को ही शामिल होने की आज्ञा दी थी। ऐसे में दिल्ली में फंसी ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ( Daughter Riddhima Kapoor ) पिता के अंतिम संस्कार के लिए मुंबई नहीं पहुंच पाई। इस दुखद घड़ी में सभी कपूर फैमिली को सांत्वाना दे रहे हैं। इस मुश्किल समय में कपूर फैमिली के साथ एक्ट्रेस आलिया भट्ट ( Actress Alia Bhatt ) भी दिखाई दीं। सामने आई तस्वीरों में आलिया नीतू कपूर ( Wife Neetu Kapoor ) को संभालती और रिद्धिमा को वीडियो कॉल पर पिता के अंतिम संस्कार दिखाती हुई नज़र आईं।

View this post on Instagram

❤️❤️❤️

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on

आलिया ने कुछ समय पहले एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने ऋषि कपूर को अपना दोस्त और पिता कहते हुए कई इमोशनल बातें लिखी हैं। आलिया ने अपने इस नोट को लिखते हुए कहा-'मैं इस खूबसूरत इंसान के बारें में क्या कहूं। जो मेरी जिंदगी में बहुत सारा प्यारा और काफी सारी अच्छी बातें लाया हो। पिछले दो वर्षों में मैंने उन्हें एक दोस्त, एक चाइनीज फूड लवर, एक लड़ाकू, एक नेता, एक सुंदर कहानीकार, एक बेहद भावुक ट्विटर और एक पिता के रूप में जाना है। इन सालों में मुझे उनसे बहुत सारा प्यार मिला है। जिसे में हमेशा अपने पास संभाल कर रखूंगी। मुझे उन्हें जानने का मौका मिला इस बात के लिए मैं ब्रह्मांड का दिल से शुक्रिया करती हूं। आज आप ये कह सकते हैं कि वो मेरे एक परिवार की तरह हैं क्योंकि उन्होंने मुझे भी हमेशा ऐसा ही महसूस करवाया है।' आलिया ने इंस्टाग्राम पर ऋषि कूपर और रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) की तस्वीर भी पोस्ट की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- 'ब्यूटीफुल बॉयज'

View this post on Instagram

beautiful boys 🤍

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on

बता दें ऋषि कपूर पिछले दो सालों से ल्यूकेमिया कैंसर ( Leukemia Cancer ) से पीड़ित थे। वह इलाज के लिए एक साल से अधिक समय तक न्यूयॉर्क में रहे। वह सितंबर, 2019 में भारत लौट आए। विटेरियन अभिनेता को बुधवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह गुरुवार की सुबह 8:45 बजे उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस और दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत ने उनके प्रशंसकों, दोस्तों और परिवार के सदस्यों का दिल टूट गया।

Published on:
01 May 2020 10:28 am
Also Read
View All
‘हमें तमाशबीन नहीं, हीरो बनना होगा’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद विद्युत जामवाल का फैंस पर फूटा गुस्सा

‘मैं तो बिल्ली हूं, असली टाइगर तो सलमान ही हैं’, हमले के बाद टाइगर श्रॉफ का पुराना बयान हुआ वायरल, भाईजान के लिए कही थी ये बात

‘ये सिर्फ धमकियां नहीं, गोलियां चली हैं’, टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले पर राकेश बेदी ने जताई चिंता बोले- ‘डर में कैसे काम करेंगे कलाकार?

‘अंडरवर्ल्ड का समय लौट आया है’, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बिफर गए वारिस पठान, बोले- ये क्या चल रहा है

‘असली हिम्मत इसे कहते हैं’, घायल ड्राइवर को खुद अस्पताल ले कर पहुंचे टाइगर श्रॉफ, फैंस बोले- रियल लाइफ हीरो