AIMIM नेता ने सवाल किया कि आखिर मुंबई पुलिस क्या कर रही है। उन्होंने पुलिस से सतर्कता बढ़ाने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की। उनका कहना है कि पुलिस को इस मामले की तुरंत जांच करनी चाहिए और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए।