बॉलीवुड

Ananya Pandey-Aditya Roy Kapoor का ब्रेकअप! करीबी दोस्त ने किया कंफर्म

Ananya Pandey-Aditya Kapoor Breakup: अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड के खूबसूरत कपल में से एक थे, लेकिन अब दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई है। इस बात की जानकारी अनन्या और आदित्य के एक करीबी दोस्त ने दी है।

less than 1 minute read
May 05, 2024
टूट गया अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का रिश्ता

Ananya Pandey-Aditya Roy Kapoor Breakup News: अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का ब्रेकअप हो गया है। दोनों 2 साल तक एक-साथ रिलेशनशिप में रहे और फिर इसी साल मार्च में अनन्या और आदित्य का ब्रेकअप हो गया। इस बात की जानकारी खुद दोनों के एक क्लोज फ्रेंड ने दी है।

अनन्या और आदित्य के ब्रेकअप को हो गया 1 महीना

अनन्या पांडे और आदित्य कपूर के एक क्लोज फ्रेंड ने मीडिया से बात करते हुए कपल के ब्रेकअप की खबरों पर मुहर लगा दी है। फ्रैंड ने कहा, "अनन्या और आदित्य के ब्रेकअप को करीब एक महीना हो गया है। उन दोनों का रिलेशनशिप अच्छा था, लेकिन फिर उनका ब्रेकअप हो गया, जिससे सभी हैरान थे। दोनों के बीच कुछ गलत नहीं था, लेकिन अब चोट तो लगती ही है। अनन्या पांडे आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं और आदित्य भी मैच्योरिटी के साथ इस चीज को देख रहे हैं।"

यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor की वजह से मुनव्वर फारुकी के इस Video के साथ हुई छेड़छाड़, आखिर क्या है इसमें?

ब्रेकअप के बाद अनन्या पांडे ने किया था क्रिप्टिक पोस्ट

अनन्या पांडे ने इसी साल अप्रैल के महीने में एक पोस्ट भी क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किया था, जिससे उनके ब्रेकअप की अफवाह तेज हो गई थी। उस वक्त पोस्ट में अनन्या ने लिखा था, ‘अगर वो आपका होगा तो जरूर वापस आएगा। ये सब आपको सिर्फ सबक सिखाने के लिए है। आप इसे नहीं मानकर उसे दूर भी कर दो, अगर वो आपका होगा तो लौट आएगा। भले ही आप यह मान लें कि यह असल में आपका है। क्योंकि वो आपके लिए ही बना है, लेकिन यह कभी भी आपका हिस्सा नहीं है। ये कभी भी आपकी आत्मा से नहीं जुड़ा हुआ था।’

Updated on:
05 May 2024 02:03 pm
Published on:
05 May 2024 01:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर