
Ananya Pandey Breakup With Adiyta Roy Kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की डेटिंग की खबर किसी से छिपी नहीं है। दोनों एक साथ छुट्टियां मनाने से लेकर इवेंट तक में शामिल होते हैं। लेकिन अब इस स्टार कपल के रिश्ते में दरार आ गई है। अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है, जिससे उनके ब्रेकअप का हिंट मिला है।
अनन्या पांडे ने हाथ से लिखा एक नोट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस ने लिखा है, 'अगर वो आपका होगा तो जरूर वापस आएगा। ये सब आपको सिर्फ सबक सिखाने के लिए है। आप इसे नहीं मानकर उसे दूर भी कर दो, अगर वो आपका होगा तो लौट आएगा। भले ङी आप यह माने लें कि यह असल में आपका है। क्योंकि वो आपके लिए ही बना है, लेकिन यह कभी भी आपका हिस्सा नहीं है। ये कभी भी आपकी आत्मा से नहीं जुड़ा हुआ था।'
अनन्या के इस क्रिप्टिक पोस्ट के बाद उनके और आदित्य रॉय कपूर की ब्रेकअप की खबर तेज हो गई हैं। हालांकि, अभी तक अनन्या या आदित्य ने अपनी ब्रेकअप की खबरों पर सफाई नहीं दी है।
Published on:
09 Apr 2024 11:51 am

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
