बॉलीवुड

पति करण सिंह ग्रोवर के साथ रोमांटिक हुईं बिपाशा बसु, देखें दोनों की खूबसूरत तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) अपने पति करण सिंह ग्रोवर के जन्मदिन मनाने वेकेशन पर गई हुई हैं। जहां से दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
2 min read
bipasha_karan_.jpeg

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) अपने पति करण सिंह ग्रोवर के जन्मदिन मनाने वेकेशन पर गई हुई हैं। जहां से दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। करण सिंह के 38 वें जन्मदिन पर बिपाशा ने उनके लिए प्यार भरा मैसेज भी लिखा। इसके अलावा बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर के साथ कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के बीच प्यार साफ-साफ देखा जा सकता है।

बिपाशा बसु ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- "अपने पार्टनर के साथ एक और हॉलिडे डन।" दोनों की इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही अपनी प्रतिक्रिया भी इस पर दे रहे हैं। बिपाशा ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर मालदीव में ही सेलिब्रेट किया। दोनों ने मालदीव से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।

View this post on Instagram

#monkeylove ❤️

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on

बात करें दोनों की लव स्टोरी की तो बिपाशा (Bipasha Basu) और करण (Karan Singh Grover) फिल्म अलोन के सेट पर मिले थे। इस फिल्म में दोनों लीड रोल में थे। यही से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी। जिसके बाद करण और बिपाशा ने साल 2016 शादी कर ली थी। बिपाशा फिलहाल फिल्मों से दूर हैं तो वहीं करण सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' में मिस्टर बजाज की भूमिका में नजर आए थे।

View this post on Instagram

Me & Mine ❤️ #monkeylove #maldives

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on

Updated on:
25 Feb 2020 01:41 pm
Published on:
25 Feb 2020 01:40 pm