बॉलीवुड

बोल्ड सीन देकर धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस गीता बसरा क्यों हुई लाइमलाइट की दुनियां से दूर,जानें इसके बारे में

एक्ट्रेस गीता बसरा 13 मार्च 1984 को साउथ कोस्ट इंग्लैण्ड में पैदा हुईं इमरान हाश्मी के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘दिल दे दिया है’ से उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की
2 min read
geeta.jpg

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा को भला कौन नही जानता। एक समय था जब इस एक्ट्रेस ने काफी कम समय में लाइमलाइट की दुनिया में कदम रखकर एक अलग पहचान बना ली थी। लेकिन अव वो इस चकाचौंध वाली दुनिया से पूरी तरह से दूर हो गई हैं। आज गीता बसरा अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। साल 2006 में आई इमरान हाश्मी के साथ की फिल्म ‘दिल दिया है’ से गीता ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। गीता के बॉलीवुड करियर पर नज़र डालें तो कुछ खास नहीं रहा है।

इसके बाद साल 2007 में गीता फिर इमरान हाश्मी के साथ ‘द ट्रेन’ में नजर आईं लेकिन इस बार भी उनका फिल्म ज्यादा धमाल नही मचा पाई। इसके बाद धीरे-धीरे गीता ने फिल्म इंडस्ट्री से किनारा काट लिया। गीता बसरा ने साल 2015 में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह से शादी कर ली। बताया जाता है कि दोनों एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। शादी के बाद भी गीता फिल्मों में काम करती रहीं।

फिल्म 'सेकेंड हैंड बैट्समैन' में उनके पति हरभजन सिंह भी कैमियो का रोल करते नज़र आए थे। कुछ फिल्मों में तो उन्होनें ऐसे किसिंग सीन और बोल्ड पोज दिए थे कि वो चर्चे में आ गई थी। लेकिन इसके बाद भी उन्हें फिल्मों में सफलता नही मिल पाई।

View this post on Instagram

❤️❤️❤️

A post shared by Geeta Basra (@geetabasra) on

गीता और हरभजन अब एक प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम हिनाया है। गीता सोशल मीडिया पर काफी एक्टीव रहती हैं। वह आए दिन अपनी बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब वो अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रही हैं।

Updated on:
13 Mar 2020 02:02 pm
Published on:
13 Mar 2020 02:02 pm
Also Read
View All
‘मेरी कुंडली में दूसरी शादी है’, सुनीता आहूजा के तलाक की अर्जी वापस लेने की खबरों के बीच गोविंदा का पुराना बयान फिर चर्चा में

नीले ड्रम की फोटो शेयर कर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- इंसानी रिश्तों को बॉडी काउंट समझना बंद करें

‘मेरी जवानी ढल चुकी है, अब अवॉर्ड वापसी का मौका भी नहीं’, स्वरा भास्कर ने नेशनल अवॉर्ड को लेकर दिया बड़ा बयान

‘शुगर डैडी’ से लेकर ‘गोविंदा जैसा पति नहीं चाहिए तक’, सुनीता आहूजा के पति को लेकर अब तक 5 शॉकिंग बयान

गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता आहूजा! महीनों की अनबन के बाद वापस लिया डिवोर्स केस, मैनेजर ने किया खुलासा