बॉलीवुड

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लेटेस्ट कलेक्शन का हिस्सा बनी जान्हवी कपूर, एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक देख फैंस हुए दीवाने

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने लॉन्च किया न्यू ब्राइडल कलेक्शन। इस शो में अभिनेत्री जान्हवी कपूर ब्राइडल लुक में नज़र आई। जिन्हें देखते ही सबकी निगाहें उन पर ही टिकीं रहीं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2020, 2:38 PM IST
Actress Janhvi Kapoor Bridal Look Goes Viral
Actress Janhvi Kapoor Bridal Look Goes Viral

नई दिल्ली। बुधवार को मशहूर फैशन डिजानइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने लेटेस्ट कलेक्शन का जलवा इंडिया कॉचर वीक में डिजिटल संस्कारण के द्वारा प्रस्तुत किया। इस दौरान मनीष मल्होत्रा ने अपनी लेटेस्ट डिजाइन को लॉन्च किया है। उनके इस ब्राइडल कलेक्शन का हिस्सा बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर। इस पूरे कार्यक्रम में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीत लिया। शो में उनके ब्राइडल लुक ने सबका दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर भी जान्हवी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

View this post on Instagram

Enjoyed this vibe 👰

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

फैशन शो के दौरान सामने आई तस्वीरों में जान्हवी कपूर बेहद ही खूबसूरत अंदाज में दिखाई दे रही हैं। उनके हाथों में मेहंदी लगी है। खूबसूरत ज्वेलरी के और घूंघट उनके लुक को बेहद कातिलाना बना देता है। अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने भी कुछ तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसके कैप्शन में वह लिखती हैं कि क्या आपको शहनाई की आवाज़ सुनाई दे रही है या सिर्फ मुझे ही। इस पोस्ट में उन्होंने मनीष मल्होत्रा के लेटेस्ट डिजाइन कलेक्शन का हिस्सा बनने की खुशी भी जताई है। वैसे जान्हवी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। लेकिन उनका यह कातिलाना अंदाज देख उनके फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

जान्हवी कपूर की इन तस्वीरों को केवल उनके फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई जान-माने सेलेब्स को भी खूब पसंद आया है। उनकी तस्वीरें पर 3 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। जिसमें सोनम कपूर, भूमि पेडनेकर और पकंज त्रिपाठी का नाम भी शामिल है। आपको बता दें दिल्ली के लीला पैलेस होटल में खींची गई हैं। शो की थीम अवध और पंजाब की कलाकारियों पर आधारित थी। शो में भारतीय शिल्पकारों की झलक साफ दिखने को मिली। शो में लेटेस्ट कलेक्शन में मुगलों के वक्त की कलाकारी को भी नए अंदाज के साथ पेश किया गया। जहां एक ओर सभी महिलाएं मॉडल्स कलीदार कुर्ते, खाड़ा, घरारा, इजार सलवार में दिखाई दीं। वहीं सभी पुरुष भी कॉटन सिल्क, मशरू, और कई अलग-अलग तरह के डिजाइनर शॉल में नज़र आए।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब