
नई दिल्ली: एक्ट्रेस Kangana Ranaut सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने ट्वीट्स सुर्खियां बटोरती हैं। कुछ दिनों पहले कंगना ने भारत में आरक्षण खत्म करने की बात कही थी। जिसके बाद उन्हें लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी थी। लेकिन अब कंगना रनौत ने कुछ तस्वीरें शेयर कर बताया कि उनकी मां ने एक दलित लड़की को गोद लिया था। उसके बाद उस लड़की का लालन पोषण कर 21 साल की उम्र में उसकी शादी भी कराई थी।
कंगना ने अपने उन्हीं राजू दी की शादी की तस्वीर को शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा, दोस्तों, बहुत लोगों ने मुझे दलितों पर होने वाले अत्याचार से जुड़ी खबरों में टैग किया है और कई ओवर स्मार्ट लोग भारत को सिर्फ इन्हीं न्यूज के द्वारा जानते हैं, वो मॉर्डन इंडिया को लेकर मेरे विचारों का मजाक उड़ाते हैं। ऐसे लोगों के लिए मैं अपने जीवन और मेरी बहन राजू दी जो इस तस्वीर में हैं, की कहानी शेयर कर रही हूं।
इसके बाद कंगना ने बताया कि मेरी मां की जब नई-नई शादी हुई थी तब एक दलित महिला दुर्दुशा देखकर उन्हें बहुत दुख हुआ था। उनकी तीन लड़कियां थीं और इनकम का कोई सोर्स नहीं। ऐसे में सुसराल वालों के खिलाफ जाकर मेरी मां ने उस महिला की सबसे छोटी बेटी राजकुमारी को गोद लिया था। मां ने उन्हें स्कूल और कॉलेज भी भेजा। राजू दी हमारे साथ ही बड़ी हुईं और 21 साल की उम्र में मेरी मां ने उनकी शादी कर दी। इस हफ्ते राजू दी के बेटे की शादी हुई। जब उस जोड़े की शादी की तस्वीरें मिलीं तो मेरी मां ने कहा कि लड़की ब्राह्मण है, ये कभी किसी न्यूज में नहीं दिखाया जाएगा।
उसके बाद कंगना लिखती हैं कि दलितों के खिलाफ अत्याचारों की खबरों में जो आप मुझे टैग करते हैं, मैंने कभी उनका अनुभव नहीं किया है। बावजूद इसके मैं आप पर भरोसा करती हूं। लेकिन जब मैं उस मॉर्डन इंडिया को आपके साथ शेयर करती हूं, जिसे मेरी मां ने मुझे दिया है तो मुझे झूठा कहने वाले आप कौन होते हैं। कंगना ने अपने ट्वीट्स के जरिए बताया कि राजू दी को उनके घर में परिवार की सदस्य की तरह रखा गया। कंगना कहती हैं कि मैं इसे पूरे भारत में प्रोत्साहित करना चाहती हूं कि न कि उस क्रूर रूढ़िवादी भारत को जिसे लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए महिमामंडित करते रहते हैं।