बॉलीवुड

Sushant संग डेब्यू करने वाली Sara Ali Khan को Kareena ने दी थी एडवाइज, ‘अपने पहले हीरो को डेट मत करना’

करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) का थ्रोबैक वीडियो ( Throwback Video ) हुआ वायरल वीडियो में सारा अली खान ( Sara Ali Khan ) को दी डेट करने की एडवाइज फिल्म 'केदारनाथ' ( Kedarnath ) में सुशांत सिंह राजपूत संग सारा ने किया था डेब्यू

2 min read
Jun 19, 2020
Kareena Kapoor Khan Troll For Her Throwback Video

नई दिल्ली। स्टार किड् सारा अली खान ( Sara Ali Khan ) ने बॉलीवुड में दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) संग फिल्म 'केदारनाथ' ( Kedarnath ) से डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस ( Box Office ) पर ज्यादा अच्छी नहीं चली लेकिन इस फिल्म में सारा की एक्टिंग ( Audience Like Sara Acting ) को काफी पसंद किया गया। सिनेमाघरों में सारा और सुशांत की केमेस्ट्री भी लोगों को खूब अच्छी लगी। वहीं रियल लाइफ ( Real Life ) में भी दोनों के लिंकअप ( Sushant Sara Link up ) की खबरें भी सामने आने लगी थीं। इस बीच करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल ( Throwback Video ) हो रहा है। जिसमें वह डेटिंग एडवाइज ( Dating Advise ) देती हुई नज़र आ रही हैं।

एक्ट्रेस करीना कपूर इस वीडियो में 'स्टैरी नाइट 2' ( Starry Nights 2) शो में अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा ( Amrita Arora ) संग दिखाई दे रही हैं। जिसमें अमृता करीना से पूछती हैं कि वह सारा को डेट करने के लिए क्या एडवाइज देना चाहेंगी। जिसमें करीना छुटते ही कहती हैं कि कभी भी अपने पहली फिल्म के हीरो को डेट ना करें। जिसके बाद अमृता और करीना ( Amrita Kareena ) जोरों से हंसने लगती हैं।

सोशल मीडिया वायरल ( Kareena Viral Video ) हो रही इस वीडियो की वजह से करीना कपूर काफी ट्रोल ( Kareena Troll ) होने लगी है। लोगों का कहना है कि सारा ( Sara Debut Film ) ने अपनी पहली फिल्म सुशांत सिंह राजपूत के साथ बनाई थी। करीना ने बातों ही बातों में सुशांत की तरफ इशारा किया था कि सारा कभी उन्हें डेट ना करें। बता दें सुशांत के सुसाइड ( Sushant Suicide ) के बाद से सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर आवाज़ उठने लगी है।

Published on:
19 Jun 2020 09:58 am
Also Read
View All
रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल

‘तेरा समय खराब कर दूंगा’, अमिताभ बच्चन को रोस्ट करना समय रैना को पड़ा भारी, एजाज खान बोले- बद्तमीज आदमी

‘धुरंधर 2’ के लिए नामुमकिन साबित हुआ ये रिकॉर्ड, पहली धुरंधर को भी नहीं कर पाई पीछे, बॉक्स ऑफिस पर जादू पड़ा फीका

अबु सलेम ने इस कारण करवाई थी मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का खुलासा