
नई दिल्ली: टेलीविजन से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मोना सिंह (Mona Singh) ने शादी कर ली है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। लंबे समय तक रिलेशन में रहने के बाद मोना सिंह (Mona Singh) ने अपने ब्वॉयफ्रेंड श्याम गोपालन से शादी कर ली है। मोना की शादी का एक वीडियो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मोना डांस करती नजर आ रही हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि मोना सिंह पंजाबी गाने में डांस कर रही हैं। मोना की शादी शुक्रवार को मुंबई में हुई, जहां मोना के परिवार के सदस्यों के अलावा टीवी इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे दिखाई दिए। मोना की शादी एकदम पंजाबी अंदाज में हुई, उनके वीडियो में साफ देखा जा सकता है। मोना शादी के जोड़े में काफी खूबसूरत लग रही थीं। मोना का लुक थोड़ा-थोड़ा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के लुक जैसा लग रहा था।
आपको बता दें कि मोना ने टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से घर-घर अपनी पहचान बनाने में सफल हुई थीं और तब से लेकर अब तक उन्होंने कभी पीछे मुड़ नहीं देखा। टेलीविजन के अलावा मोना ने कई बड़ी फिल्मों में भी काम किया है।