
नई दिल्ली: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। रोजाना अपने फैंस को प्रियंका अपना अपडेट देती रहती हैं। अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की है। प्रियंका ने स्टोरी में वीडियो शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस ने बताया है कि वो स्पेन के टूर पर हैं।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "टूर लाइफ।" वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका काफी कूल मूड में दिखाई दे रही हैं और अपने फैंस को स्पेन का खूबसूरत नजारा दिखाती हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस काफी खुश लग रही हैं। इससे पहले प्रियंका और निक एक तस्वीर वायरल हो रही थी। इस तस्वीर को निक ने वैलेनटाइन डे के मौके पर शेयर किया है। तस्वीर शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा- माई वैलेनटाइ। दोनों ही इस तस्वीर में काफी हॉट लग रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो बॉलीवुड में प्रियंका आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर, एक्ट्रेस जायरा वसीम (Zaira Wasim) और एक्टर रोहित शराफ भी लीड रोल में थे। फिल्म की कहानी को लोगों ने काफी पसंद किया था।