बॉलीवुड

NCB ऑफिस पहुंचीं Rakul Preet Singh और दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश, पूछताछ जारी

रकुल प्रीत सिंह गुरुवार को मुंबई वापस लौटी हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उन्हें ड्रग्स केस में समन भेजा था। जिसके बाद आज रकुल प्रीत सिंह एनसीबी के सामने पेश होंगी।
2 min read
rakul_preet_singh.jpg
Rakul Preet Singh

नई दिल्ली: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में ड्रग एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो तेजी से अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की गिफ्तारी के बाद से ही कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। ड्रग मामले में अब बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज़ में से एक दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह का नाम सामने आया है। एनसीबी ने इन सभी को समन भेजा है। ऐसे में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह एनसीबी ऑफिस पहुंच चुकी हैं। यहां उनसे ड्रग्स केस में सवाल किए जा रहे हैं।

रकुल प्रीत सिंह गुरुवार को मुंबई वापस लौटी हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उन्हें ड्रग्स केस में समन भेजा था। जिसके बाद आज रकुल प्रीत सिंह एनसीबी के सामने पेश हुई हैं। रकुल को 24 सितंबर को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन एक्ट्रेस का कहना था कि उन्हें एनसीबी का कोई समन नहीं मिला है। जिसके बाद एनसीबी ने कहा कि रकुल बहानेबाजी कर रही हैं।

बता दें कि ड्रग्स मामले में रकुल प्रीत सिंह के अलावा दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर का नाम सामने आया है। इन्हें 26 सितंबर को एनसीबी के सामने पेश होना है। इससे पहले दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को एनसीबी ने जांच के लिए बुलाया था लेकिन उन्होंने तबीयत खराब होने की बात कही और कुछ वक्त मांगा। जिसके बाद उन्हें शुक्रवार तक के लिए पेशी में छूट दी गई है। एनसीबी सूत्रों के मुताबिक, करिश्मा प्रकाश के व्हाट्सएप चैट में ड्रग्स को लेकर बातचीत मिली थी। जिसके बाद उन्हें समन भेजा गया। ऐसे में आज एनसीबी दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से भी पूछताछ कर रही है।

इससे पहले दीपिका पादुकोण भी शुक्रवार यानि आज एनसीबी के सामने पेश होने वाली थीं। लेकिन अब वह 26 सितंबर को एनसीबी दफ्तर पहुंचेंगी। गुरुवार शाम को वह चार्टर प्लेन से गोवा से मुंबई पहुंची थीं। उनके साथ रणवीर सिंह भी मौजूद थे। दीपिका पादुकोण गोवा शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग के लिए गई थीं। लेकिन एनसीबी का समन मिलने के बाद शूटिंग छोड़कर उन्हें मुंबई लौटना पड़ा। एनसीबी को मैनेजर करिश्मा की एक वाट्सएप चैट के हाथ लगी थी। जिसमें ड्रग्स के लेन-देन की बात की जा रही है। खबरों के मुताबिक, चैट में D का मतलब दीपिका पादुकोण बताया जा रहा है। करिश्मा से इस चैट में दीपिका पादुकोण 'हैश' ड्रग की डिमांड कर रही हैं।

Published on:
25 Sept 2020 10:24 am
Also Read
View All
National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’