नागरिकता कानून के खिलाफ देशभर में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। अभिनेत्री सदफ जफर बीते 15 दिनों से सलाखों के पीछे हैं।
नई दिल्ली। आज देश भर में नागरिकता कानून के खिलाफ लोग जमकर विरोध प्रदर्शन करने के लिये सड़को पर उतर चुके हैं। और प्रदर्शन के जरिए लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इऩके बीच बॉलीवुड की हस्तियां भी पीछे नही है। वो भी अपने ट्वीटर के माध्यम से अपनी बात लोगों को सामने रखते हुए नजर आ रहे है। इसी प्रदर्शन के दौरान अभिनेत्री और कांग्रेस पार्टी की कार्यकर्ता सदफ जफर को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया गया था। यह अभिनेत्री बीते 15 दिनों से सलाखों के पीछे हैं। अब इस अभिनेत्री और कार्यकर्ता को रिहा कराने के लिए बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियां सामने आई हैं।
बता दे कि अभिनेत्री और कार्यकर्ता सदफ जफर जिस दौरान प्रदर्शन चल रहा था तब वो उस स्थल से फेसबुक लाइव कर रही थीं। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और जेल में बंद कर दिया। यह वाकया 19 दिसंबर का है। इस तारीख से अभी तक सदफ लखनऊ जेल में बंद हैं। अब इस मामले पर सिनेमाजगत के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके सदफ की रिहाई की मांग कर रहे हैं।
फिल्म निर्देशक महेश भट्ट ने ट्वीट के जरिए सदफ को रिहा करने की बात कही है। उन्होनें लिखा है कि - "स्वतंत्र संस्थान छलावा है। अगर डर के जरिए दिमाग को बेड़ियों में जकड़ दिया जाए या अशक्त कर दिया जाए तो आप किस तरह की सरकार में रहते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है, आप प्रजा हैं, न कि नागरिक हैं। अभिव्यक्ति की आजादी के बिना स्वतंत्र संस्थानों का तमाम बाहरी रूप और ढांचा एक छलावा है, दिखावा है। सदफ को रिहा किया जाए।"
वही स्वरा भास्कर ने भी अभिनेत्री की रिहाई की मांग की। स्वरा भास्कर ने लिखा- "कार्यकर्ता और अभिनेत्री सदफ जफर लखनऊ की जेल में हैं।स्पष्ट नहीं है कि क्यों हैं! उनके दोस्त दीपक कबीर भी जेल में हैं, क्योंकि वह उनके बारे में पूछताछ करने के लिए गए थे। सदफ को मुक्त किया जाए, दीपक को मुक्त किया जाए और उत्तर प्रदेश पुलिस को उसके अत्याचारों के लिए जवाबदेह ठहराया जाए।"
इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में सुशांत ने कहा- 'फेसबुक लाइक के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस से सवाल करने के लिए गिरफ्तार किया गया, पीटा गया और प्रताड़ित किया गया। सदफ को रिहा किया जाए।'