बॉलीवुड

सारा ने सैफ करीना के साथ मनाई दिवाली, नीले शूट में लगी रही थीं खूबसूरत

सारा नीले शूट में नजर आई
2 min read
sara_ali.jpg

नई दिल्ली: पूरे देश में आज दिवाली की धूम है। ऐसे में बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। सभी सितारे अपने-अपने अंदाज में दिवाली मना रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउं से शेयर की हैं। फोटोज में आप सारा को अपनी फैमिली के साथ एंजॉय करते हुए देख सकते हैं।

इन फोटोज में सारा के साथ सैफ, इब्राहिम, तैमूर और करीना कपूर दिखाए दे रहे हैं। सभी फेस्टिव मूड में हैं। रही इन तस्वीरों में सारा जहां ब्लू कलर के सूट में नजर आ ही हैं, वहीं करीना कपूर खान गोल्डन कलर के सलवार सूट में काफी खूबसूरत लग रही हैं। सारा ने न सिर्फ फोटोज शेयर की हैं बल्कि सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं है।

View this post on Instagram

Diwali Dhamaka Shuru 💫💥🎊🎉🧡🕯

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

सारा ने कैप्शन में लिखा- ‘दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं’। बता दें सारा इन दिनों कुली नंबर वन की शूटिंग में बिजी हैं। इससे पहले सारा ने कार्तिक आर्यन के साथ 'लव आजकल 2' की शूटिंग पूरी कर ली है। वैसे सारा कार्तिक को लेकर ज्यादा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उनके ब्रेकअप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

Published on:
27 Oct 2019 11:25 am