बॉलीवुड

सारा अली खान को है समुद्र से गहरा लगाव, एक बार फिर किया फोटो शेयर, देखें उनकी तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उन्होंने फिल्म 'कुली नंबर 1' की शूटिंग खत्म कर ली है।

2 min read
,,

नई दिल्‍ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उन्होंने फिल्म 'कुली नंबर 1' की शूटिंग खत्म कर ली है। लगता है सारा शूटिंग खत्म होने के तुरंत बाद सुकून के पल बिताने चली गईं। तभी तो कुछ देर पहले ही सारा ने एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में सारा समुद्र किनारे बैठी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।

सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'मम्मी और भाई को मिस कर रही हूं।' इससे पहले सारा अपनी मम्मी अमृता सिंह (Amrita Singh) और भाई इब्राहिम अली खान के साथ छुट्टियां मनाती नजर आई थीं। उस वक्त भी सारा और उनकी फैमिली की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। साथ ही लाखों लोगों ने उनकी तस्वीरों को पसंद किया गया था।

View this post on Instagram

☀️🦋🌊🛶⛵️🚤🏝

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

सारा अली खान के इंस्टाग्राम अकाउंट (Sara Ali Khan Instagram Account) को अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि सारा को समुद्र से गहरा लगाव है। सारा अक्सर समुद्र किनारे की अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। फिल्मों की बात करें तो सारा की 'लव आज कल' हाल ही में रिलीज हुई है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अपना जलवा बिखेरने में नाकामयाब रही। वहीं आने वाली फिल्मों में सारा के पास 'कुली नंबर 1' है और उसके बाद अक्षय कुमार और धनुष के साथ 'अतरंगी रे' में दिखाई देंगी।

View this post on Instagram

🌅🌅🌅 🌊 🌊 🌊

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

Published on:
02 Mar 2020 12:46 pm
Also Read
View All