बॉलीवुड

जब बिना पैंट पहने एक्ट्रेस Shilpa Shetty दिखाई दी थीं सड़कों पर, फिर से वायरल हुई तस्वीर

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनका हर एक अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है। स्टाइल के मामले में भी एक्ट्रेस किसी से कम नहीं हैं, लेकिन कुछ समय पहले अपनी आउटफिट को लेकर काफी ट्रोल हुई थीं। जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी सुनना पड़ा था। लेकिन एक बार फिर से उनकी वह तस्वीरें वायरल होने लगी है।
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2021, 11:37 AM IST
Actress Shilpa Shetty Pic Viral Again
Actress Shilpa Shetty Pic Viral Again

नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स हो या फिर हॉलीवुड सेलेब्स फैंस की नज़र उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके स्टाइल पर भी होती है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स की तस्वीरें आती ही वह झट से वायरल हो जाती है। तस्वीरें पसंद आईं तो जमकर होगीं तारीफ नहीं तो हमेशा के लिए ट्रोल होते रहेंगे। कुछ ही किस्सा हिंदी सिनेमा जगत की अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty ) संग देखने को मिल रहा है। कुछ समय पहले शिल्पा को सड़को पर बिना पैंट के घूमते हुए देखा था। जिसके बाद से वह आज तक ट्रोल रही हैं। उनकी वह वीडियो एक बार से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है।

दरअसल, कुछ समय पहले शिल्पा बेटे का हाथ पकड़ते हुए मुंबई की सड़कों पर स्पॉट हुई थीं। शिल्पा का अंदाज सब लोगों का काफी पसंद आया, लेकिन उनकी ड्रेस देख सबके होश उड़ गए। उन्होंने ब्लैक कलर फ्लोरल कुर्ता पहना हुआ था। कुर्ते की फिटिंग सब ठीक थी। लेकिन जब लोगों ने शिल्पा के चेहरे से आंखें उठाते हुए पैरों की तरफ घुमाई तो वह थोड़ा हैरान हो गए। शिल्पा ने कुर्ते के साथ कुछ नहीं पहना था। जो दिखने में काफी अजीब अलग रहा था। लोगों ने शिल्पा की तस्वीरों को जूम करके भी देखा उन्हें लगा कि कहीं उन्होंने स्किन कलर की लैगिंग तो नहीं पहनी है। लेकिन जब उन्हें पता चला कि सच में शिल्पा ने कुछ नहीं पहना है तो उन्होंने अभिनेत्री को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर शिल्पा की ड्रेस पर आए कॉमेंट्स की बात करें तो ट्रोलर्स ने अभिनेत्री के लिए लिखा कि शायद वह काफी जल्दी में थीं। वहीं किसी ने कहा कि मैडम सलवार पहनना ही भूल गई हैं। खैर ट्रोलर्स के कॉमेंट पर आज तक शिल्पा का कोई रिएक्शन नहीं आया है। लेकिन यह वीडियो और शिल्पा की यह तस्वीरें एक बार फिर से लोगों का ध्यान खींचते हुए दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही निकम्मा में दिखाई देने वाली हैं।

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार हो गए हैं। इस मामले के बाद से एक्ट्रेस और उनका पूरा परिवार की छवि पर काफी असर पड़ा है। वहीं खबरें आ रही हैं कि शिल्पा राज से तलाक लेने का मन बना रही हैं। फिलहाल, शिल्पा सुपर डांसर को जज कर रही हैं।

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो सालों बाद फिल्म 'हंगामा 2' में शिल्पा शेट्टी नज़र आई थीं। फिल्म में शिल्पा शेट्टी की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'निकम्मा' में भी दिखाई देंगी। फिलहाल, शिल्पा शेट्टी शो सुपर डांसर में बतौर जज करती हुईं दिखाई दे रही हैं।

Updated on:
13 Sep 2021, 11:37 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन