बॉलीवुड

Shraddha Kapoor का दिखा वड़ा पाव प्रेम, Video हुआ वायरल

ट्रेलर लॉन्च में जाने से पहले श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस बड़े चाव से वड़ा पाव खाते हुए दिख रही हैं।https://www.patrika.com/bollywood-news/shraddha-kapoor-hot-pictures-in-black-and-white-dress-5526639/
2 min read
shraddha_kapoor_2.jpeg

नई दिल्ली: इन दिनों श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और वरुण धवन (Varun Dhawan) अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। लेकिन ट्रेलर लॉन्च में जाने से पहले श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Shraddha Kapoor ने ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में ढाया कहर, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

दरअसल, जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें श्रद्धा कपूर मुबंई का फेमस स्ट्रीट फूड वड़ा पाव खाती हुई दिख रही हैं। वीडियो में श्रद्धा के हाव भाव साफ-साफ पता लग रहा है कि वो वड़ा पाव की कितनी शौकीन हैं। इसके अलावा श्रद्धा कपूर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं। इन तस्वीरों में श्रद्धा ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की ड्रेस पहन रखी है, जिसमें वो काफी हॉट लग रही हैं।

View this post on Instagram

🖤 #StreetDancer3D #24thJan

A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on

आपको बता दें फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के अलावा नोरा फतेही, शक्ति मोहन और प्रभुदेवा भी अहम रोल में हैं। रेमो डिसूजा ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। मूवी के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। लोगों को ट्रेलर बहुत पसंद आ रहा है। फिल्म में जबरदस्त डांस का तड़का है।

Updated on:
19 Dec 2019 01:44 pm
Published on:
19 Dec 2019 01:41 pm