बॉलीवुड

शूटिंग के दौरान बिगड़ गया मामला, एक्ट्रेस को जब असली पुलिस वालों ने घेरा

पुलिस के घेरे में आई एक्ट्रेस Shriya Saran शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस श्रेया(Shriya Saran) एक उच्च सुरक्षा वाले इलाके में प्रवेश कर गईं
2 min read
shriya-saran.jpg

नई दिल्ली। मशहूर एक्ट्रेस श्रेया सरन(Shriya Saran)ने फिल्म 'दृश्यम'में अपने खास अभिनय से काफी सुर्खियां बटोरी थी। अभी इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म सांडाकारी की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में वह वेमल के साथ काम करती नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन आर. मधेश कर रहे हैं। इस फिल्म कहानी मशहूर हॉलीवुड फिल्म द प्रपोजल का रीमेक बताई जा रही है।

लेकिन इस फिल्म को दौरान एक्ट्रेस श्रेया सरन (Shriya Saran)को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा । दरअसल जब सांडाकारी की पूरी टीम हाल ही में लंदन के एयरपोर्ट पर फिल्म का एक महत्वपूर्ण सीन शूट कर रही थी तब शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस श्रेया एक उच्च सुरक्षा वाले इलाके में प्रवेश कर गईं। उनके ऐसा करते ही वहां की पुलिस हरकत में आ गई । और पुलिस वालों के एक दल ने उन्हें घेर लिया।

फिर क्या था पुलिसवालों ने श्रेया से पूछताछ शुरू कर दी। उनसे पूछा गया कि वो कि वह इस इलाके में कैसे आईं और उनके पास जरूरी कागज क्यों नहीं हैं। जैसे ही उनके को-स्टार वेमल ने ये देखा वह हालात समझ गए और हालात की गंभीरता को देखते हुए दुरंत अपने साथियों को उन्होंने इस बात की सूचना दी। उन्होंने अपनी टीम के साथ पहुंचकर जरूरी कागजात वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को दिखाए जिसके बाद उन्हें वहां से जाने की अनुमति मिली।

क्या किरदार निभाएंगी श्रेया?

श्रेया ने उन्हें बताया कि वे सब यहां पर एक फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे हुए हैं। साथ ही उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से उनकी गलती के लिए माफी मांगी जिसके बाद शूट को आगे बढ़ाया जा सका। फिल्म की बात करें तो इसमें श्रेया एक सॉफ्टवेयर कंपनी की मालकिन की भूमिका निभा रही हैं।

Updated on:
12 Dec 2019 01:50 pm
Published on:
12 Dec 2019 01:50 pm
Also Read
View All
तिब्बत में आए सैलाब के बीच फंसी अभिनेत्री मानसी पारेख, बोलीं- जहां 5 दिन पहले स्वागत हुआ, वो जगह पानी में समा गई

Toxic Box Office Collection Day 1: टॉक्सिक ने ओपनिंग पर 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जवान और धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड, अपनी ही फिल्म से हारी

‘बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटके थे?’ कंगना रनौत ने फिर साधा योग गुरु पर निशाना, जवानी वाली बात पर दिया बयान

मेकअप आर्टिस्ट की बाइक ली, हेलमेट पहना, शादी के दिन शूटिंग के बाद ऐसे घर पहुंचे थे अक्षय कुमार, डायरेक्टर ने किया खुलासा

Kuku Kohli Funeral: पति कुकू कोहली के निधन के बाद बुरी हालत में नजर आईं अरुणा ईरानी, पकड़कर ले जा रहे लोग