बॉलीवुड

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बिना नाम लिए कंगना रनौत पर साधा निशाना! ट्वीट करते हुए कीचड़ में रहने वाले जानवर से कर दी तुलना

इन दिनों एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने ट्वीट के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। कंगना के ट्वीट पढ़ने के बाद कई सेलेब्स नाराज हो गए हैं और उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं। अभिनेत्री सोनम कपूर ने कंगना की तुलना एक जानवर से कर दी है।  
2 min read
• •
Updated: 5 Sep 2020, 9:40 PM IST
Actress Sonam Kapoor Tweeted Against Kangana Ranaut
Actress Sonam Kapoor Tweeted Against Kangana Ranaut

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने ट्वीट के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। जब से एक्टर सुशांत सिंह राजूपत की मौत हुई है। तब से ही अभिनेत्री इंडस्ट्री पर एक के बाद एक हमले किए जा रही हैं। कंगना के ट्वीट ने इंडस्ट्री में फैले नेपोटिज्म और ड्रग्स के राज को पूरी तरह से खोलकर रख दिया है। जिसके बाद से हर तरफ हलचल मचनी शुरू हो गई है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लगातार कंगना के खिलाफ आवाज़े उठनी लगी हैं। 3 सिंतबर को कंगना ने एक बयान दिया था। जिसके बाद से कई बॉलीवुड सेलेब्स उनके खिलाफ हो गए हैं।

कुछ समय पहले ही कंगना ने एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने शिवसेना नेता संजय राउत पर अपने शब्दों से निशाना साधा था। दरअसल, शुरूआत संजय राउत से हुई थी। उन्होंने धमकी भरे अंदाज में कंगना को मुंबई ना आने की बात कही थी। जिसे सुन एक्ट्रेस काफी भड़क गई थीं। एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए ट्वीट में मुंबई की तुलना पीओके से कर दी। कंगना के इस ट्वीट के बाद से सभी ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ लिखना शुरू कर दिया। अभिनेत्री के खिलाफ तेजी से तीन-चार हैशटैग ट्रेंड करने लगे। इस बीच एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी एक ट्वीट कर दिया है। जिसकी अब काफी चारों ओर चर्चा हो रही है।

अभिनेत्री सोनम कपूर ने वैसे तो अपने ट्वीट में किसी का भी नाम शामिल नहीं किया है। लेकिन ट्वीट को पढ़ कर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह किस की ओर इशारा कर रही हैं। सोनम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "उन्होंने काफी समय पहले पढ़ा था कि पिग से नहीं लड़ना चाहिए, क्योंकि इससे हम खुद ही गंदे होते हैं। लेकिन पिग को काफी मजा आता है।" इस पूरे ही ट्वीट में उन्होंने किसी का नाम मेंशन नहीं किया है। लेकिन सोशल मीडिया पर इस ट्वीट का कनेक्शन कंगना से जुड़ा जा रहा है। बता दें जो पंक्तियां सोनम ने अपने ट्वीट में लिखी हैं। वह जॉर्ज बर्नार्ड शॉ की हैं।

Updated on:
5 Sep 2020, 9:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब