बॉलीवुड

सुरक्षा के चलते अमेरिका पहुंची Sunny Leone ने बताई सच्चाई, कहा- परिवार संग बिताना चाहते हैं समय

अभिनेत्री सनी लियोन ( Sunny Leone ) ने अमेरिका जाने का बताया कारण पति डेनियल वेबर ( Sunny Husband Daniel Weber ) की मां और परिवार के साथ रहना चाहती थीं

2 min read
Sunny Leone reached America with family

नई दिल्ली। एक्ट्रेस सनी लियोन ( Actress Sunny Leone ) कोरोनावायरस ( Coronavirus ) के बीच अपने तीनों बच्चों निशा ( Nisha ), अशर ( Asher ) और नोआह (Noah ) और पति डेनियल वेबर ( Daniel Weber ) के साथ मुंबई छोड़कर अमेरिका चली गई हैं। मुंबई छोड़ अमेरिका जाने पर सभी को लग रहा था कि सनी को ऐसा लगता है कि उनके बच्चे मुंबई से कई ज्यादा सुरक्षित अमेरिका में सुरक्षित हैं। अमेरिका जाने के बाद वह रोज़ाना अपने इंस्टाग्राम ( Sunny Instagram ) पर कई तस्वीरें पोस्ट करती हैं। लेकिन इस बीच सनी ने एक इंटरव्यू ( Sunny Interview ) में अमेरिका आने की असल वजह बताई। जिसे सुन उनके फैंस को सनी पहल से भी ज्यादा और पसंद आने लगी।

सनी लियोन ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू ( Sunny latest interview ) में कोरोनावायरस के बीच मुंबई से अमेरिका ( Mumbai to America ) आने की वजह बताते हुए कहा कि वह इस मुश्किल दौर में पति डेनियल की मां और उनके परिवार ( Sunny wanted to be near husband's family ) के पास रहना चाहती थीं। उन्होंने यह भी बताया कि मुंबई को इस तरह से छोड़ना उनके लिए बेहद ही मुश्किल था और यही वजह थी कि जिससे उन्हें मुंबई को छोड़ने में सबसे ज्यादा समय लगा। सनी अमेरिका में स्थित LA में रही हैं। जहां वह जो प्रकृति और जैविक सब्जियों ( organic fruits and vegetables ) का आनंद ले रही हैं। लेकिन इसके साथ ही वह मुंबई को भी बहुत मिस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही हालत पहले की तरह सामान्य हो जाएंगे। वह जल्द मुंबई की ओर रवाना हो जाएंगी।

लॉकडाउन के बीच सनी लियोन के बीच कुछ काम नहीं हैं। लेकिन उन्होंने बताया कि उनके पास कुछ बचाए हुए पैसे हैं। जिनका इस्तेमाल कर वह आराम से अपना जीवन बीता सकती हैं। बता दें 2000 में सनी लियोन अमेरिका से मुंबई आई थीं। टीवी शो बिग बॉस ( Bigg Boss ) में उन्हें पहली बार देखा गया था। पॉर्न स्टार ( Porn Star ) होने की वजह से उन्हें कई दिक्क्तों का सामना करना पड़ा लेकिन कई संघर्षों के साथ सनी ने अपना मुकाम हासिल कर लिया। आज वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में बेहतरीन डासंर और होस्ट ( Sunny Leone Dancer and host ) के रूप में पहचानी जाती हैं।

Published on:
04 Jun 2020 02:10 pm
Also Read
View All