
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी खास अदाओं से इंडस्ट्री में जानी जाती है उन्होनें अपने दम पर इस इंडस्ट्री खास पहचान बनाई है और आज के समय में तापसी पन्नू का नाम बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार किया जाता है. अपनी दमदार एक्टिंग से तापसी ने हमेशा ही फैन्स को इंप्रेस किया है। हाल ही में तापसी पन्नू ने अपने रिलेशनशिप और शादी को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।
एक इटंरव्यू के दौरान तापसी ने बताया कि वो किस तरह के लड़के से शादी करना चाहती हैं? मैं खुद से मेहनत करके यहां तक पहुंची हूं। मैं आज जो कुछ भी हूं, ये सब मैने अपनी मेहनत से हासिल किया है।
उन्होनें बताया कि इस इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉडफादर नहीं है। इसलिए मैं ऐसे इंसान से शादी करना चाहती हूं, जिसने अपनी लाइफ में मेहनत करके हर चीजों को पाया हो किसी को धोखा देकर नहीं।
तापसी ने बताया कि वो एक ईमानदार इंसान से शादी करना चाहती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वो खुद भी काफी ईमानदार हैं।
बता दें कि तापसी आज के समय में काफी व्यस्त हैं। उनके काम को देखकर फिल्मी करियर में तापसी को कई बार सोशल मीडिया पर सराहा गया तो वहीं दूसरी और तापसी कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर भी रहीं।
तापसी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो आखिरी बार उन्हें फिल्म 'सांड की आंख' में देखा गया था। इस फिल्म में तापसी के साथ भूमि पेडनेकर लीड रोल में थीं। इस फिल्म में तापसी की एक्टिंग की काफी तारीफ की गई थी।