
सलमान खान को पहले से पता था सोनाक्षी-जहीर के बारे में। (फोटो सोर्स: Instagram- aslisona and Instagram- beingsalmankhan)
Salman Khan on Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Relationship: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने भले ही डेटिंग की अफवाहों को सालों तक नकारा हो, लेकिन सलमान खान ने उन दोनों द्वारा इस बात को कबूलने से बहुत पहले ही सच्चाई का पता लगा लिया था। उन शुरुआती दिनों को याद करते हुए, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने बताया कि सलमान ने न केवल उनके रोमांस को महसूस किया, बल्कि मजक-मजाक में ये भविष्यवाणी भी की कि अगर उनका कभी ब्रेकअप हुआ तो क्या होगा।
नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो डबल डेट पर, कपल ने बताया कि कैसे उनके रिश्ते के बारे में सवालों से बचने की हर कोशिश नाकाम रही क्योंकि सलमान उन्हें पहले ही समझ चुके थे। जहीर ने बताया कि कभी कोई फॉर्मल कन्फेशन नहीं हुआ क्योंकि सलमान खुद ही इस नतीजे पर पहुंच गए थे। उन्होंने कहा, “हमारे बताने से पहले ही उन्होंने हमें देख लिया था। उन्हें पहले ही पता चल गया था।”
सोनाक्षी ने माना कि जब भी सलमान खान इस बारे में बात करते थे, तो वो और जहीर जोर दे कर कहते थे कि कुछ नहीं हो रहा है, लेकिन सलमान उनकी बात मानने को तैयार नहीं थे। सोनाक्षी ने आगे कहा, “पूरी वाइब चल रही थी और वो बेवकूफ नहीं है। उन्होंने हमें देखा था। जब भी वो मुझसे पूछते थे, हम मना कर देते थे और कहते थे, ‘ऐसा कुछ नहीं है।’ फिर एक दिन उन्होंने कहा, ‘देखो, एक दिन तुम लोगों का ब्रेक-अप होगा। तुम यहां से आके रोओगी, और वो वहां से आकर रोएगा। मैं तुम दोनों से प्यार करता हूं और मैं किसी का पक्ष नहीं लेना चाहता।’ हम हैरान थे क्योंकि उनको पूरी तरह से पता चल गया था।”
सोनाक्षी ने याद किया कि एक ट्रेकिंग ट्रिप के दौरान सलमान को उनके रिश्ते पर पूरी तरह यकीन हो गया। जहीर ने कहा, “जिस दिन उन्हें यह बात अच्छी तरह समझ आई, हम ट्रेकिंग पर गए थे। और उसी दिन हमारी कुछ बहस हुई। हम ऐसे थे, जैसे हम एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं। और अचानक, वो मेरे पास आए। उन्होंने कहा, ‘ऐसा मत करो। मैं तुम्हें बता रहा हूं।’”
जानकारी के लिए बता दें कि सलमान ही वो वजह भी थे जिसकी वजह से उनके रास्ते पहली बार मिले थे। सोनाक्षी और जहीर पहली बार सुपरस्टार द्वारा होस्ट की गई एक पार्टी में मिले थे और डेटिंग शुरू हुई थी।
हालांकि, दोनों सलमान खान के परिवार के फंक्शन और सेलिब्रेशन में रेगुलर आते थे, लेकिन एक ही दिवाली और ईद पार्टियों, जन्मदिन और दूसरे पारिवारिक इवेंट्स में शामिल होने के बावजूद वो किसी तरह कभी नहीं मिले। 2017 में जाकर दोनों मिले, जिससे एक ऐसे रिश्ते की शुरुआत हुई जिसे उन्होंने सालों तक प्राइवेट रखा। उन्होंने लगभग सात साल तक अपने रोमांस को पब्लिक की नजरों से दूर रखने का फैसला किया। उन्होंने 2022 की फिल्म डबल XL में भी साथ काम किया, बिना अपने रिश्ते को पब्लिकली कन्फर्म किए।
आखिरकार सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून, 2024 को सोनाक्षी के मुंबई वाले घर पर स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत एक इंटिमेट रजिस्टर्ड मैरिज करके करीबी दोस्तों और परिवार के साथ सेलिब्रेट किया।
सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों के करियर में अहम रोल निभाया है। सोनाक्षी ने 2010 की ब्लॉकबस्टर 'दबंग' में सलमान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जबकि जहीर को सुपरस्टार ने 2019 की रोमांटिक ड्रामा नोटबुक में लॉन्च किया था, जिसे सलमान खान फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था। प्रोफेशनल फ्रंट पर, सोनाक्षी हाल ही में प्राइम वीडियो के सिस्टम में ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर के साथ नजर आईं। वो अब दहाड़ के दूसरे सीजन में वापसी करने वाली हैं।
Updated on:
16 Jul 2026 06:07 pm
Published on:
16 Jul 2026 06:07 pm
