
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपने फैंस के साथ अपनी पोस्ट शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर उर्वशी का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला बड़े ही मस्त अंदाज में क्रिकेट खेलती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं क्रिकेट खेलते वक्त उर्वशी ने खूब चौके-छक्के भी लगाए।
दरअसल, उर्वशी रौतेला ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Urvashi Rautela Instagram) से शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा हैः 'हैप्पी रिपब्लिक डे....मैं भी स्पोर्ट्स बायोपिक करना चाहती हूं। मैं इसे अपनी लाइफ का बेस्ट रोल बना दूंगी।' एक्ट्रेस के वीडियो को अबतक पांच लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही फैंस इसपर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। इतना ही नहीं उर्वशी के एक फैन ने उनकी तुलना इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली से कर दी।
बात करें उर्वशी के वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस को फिल्म पागलपंती में देखा गया था। यह एक कॉमेडी फिल्म थी। इसमें उर्वशी के अलावा पुल्कित सम्राट, अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज और कृति खरबंदा लीड रोल में दिखाए दिए थे, लेकिन इतनी बड़ी स्टारकास्ट होने के बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके अलावा हाल ही में उर्वशी का एक गाना 'एक डायमंड दा हार लेदे यार' रिलीज हुआ है। इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।