बॉलीवुड

20 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ आदित्य पंचोली ने बनाए थे संबंध, गर्लफ्रेंड ने लगाया था रेप का आरोप

आदित्य पंचोली 4 जनवरी को अपना 54 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेगें आदित्य पंचोली नें अपने करियर की शुरूआत फिल्म सस्ती दुल्हन और मंहगा दूल्हा से की।
2 min read
Aditya Pancholi
Aditya Pancholi

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली का 4 जनवरी को अपना 54 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। आदित्य पंचोली नें फिल्मी करियर अभिनता से ज्यादा बतौर विलेन के रोल में ज्यादा शोहरत हासिल की। और अपनी जिंदगी में भी कुछ लोगों की नजरों में वो खलनायक ही बनकर उभरे। उनकी जिंदगी में कंट्रोवर्सी काफी ज्यादा रही है। उनका विवादों से बहुत पुराना नाता रहा है, तो चलिए एक नजर ड़ालते हैं उनके करियर और विवादों पर। आदित्य पंचोली नें अपने करियर की शुरूआत साल १९८६ में आई फिल्म सस्ती दुल्हन और मंहगा दूल्हा से की। इसके बाद उन्होनें कई हिट फिल्में भी दी। लेकिन उनको सबसे ज्यादा शोहरत महेश भट्ट की फिल्म जख्मी जमीन से मिली।

आदित्य के ऊपर रेप केस के संगीन आरोप लगे है। जिसकी वजह से ही कबीर बेदी की बेची अभिनेत्री पूजा नें उनसे रिश्ता तोड़ दिया था दरअसल आदित्य पर आरोप लगा था कि पूजा बेदी की गैरमौजूदगी में उन्होनें उनकी मेड से शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया था। इस बात का पता जब पूजा को लगा तो उन्होनें आदित्य पंचोली से रिश्ता तोड़ दिया था।

आदित्य नें कंगना रानौत के साथ भी किए थे कई शारीरिक शोषण

आदित्य का नाम बॉलीवुड के क्वीन कंगना रानौत के साथ भी जुड़ चुका है। जब कंगना नें फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी। और आदित्य उस समय इंडस्ट्री में उनके मेंटर की भूमिका में थे आदित्य और कंगना की उम्र में करीब २० साल का फासला था। और अपनी आधी उम्र से कम कंगना के साथ आदित्य नें खुलेआम डेटिंग की। उस दौरान वो शादी शुदा होने के साथ दो बच्चों के पिता भी थे। कंगना ने आदित्य पंचोली पर कई आरोप लगाए थे। कंगना ने कहा था कि आदित्य ने उनके साथ जबरदस्ती की और मारपीट भी की थी।

जेल भी जा चुके है आदित्य पंचोली

साल 2005 में आदित्य को अपने पड़ोसी पर हमला करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था और उन्हें अदालत ने १ साल की कैद की सजा भी सुनाई गई थी। हालांकि इस मामले में उन्हें जमानत मिल गई थी।

अनिल कपूर को दी थी धमकी

आदित्य पंचोली के कारनामे इतने तक में ही सीमित नही थे वो अंडरवर्ल्ड के नाम का सहारा लेकर अभिनेताओं को धमकाया भी करते थे। बताया जाता है फिल्म त्रिमूर्ति के दौरान अनिल कपूर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी कि उन्हें अंडरवर्ल्ड से इस बात की धमकी मिल रही है कि वे इस फिल्म को छोड़ दे। इस मामले नें जब पुलिस नें गहरी जांच पड़ताल करके कॉल डिटेल को खंगाला तो पता चला कि यह धमकियां वहा से नही बल्कि आदित्य पंचोली के नाम से मिल रही थी।

Updated on:
02 Jan 2020 02:22 pm
Published on:
02 Jan 2020 02:22 pm