बॉलीवुड

Border के बाद पूजा भट्ट और सुनील शेट्टी फिर मचाएंगे गदर, 27 साल बाद इस फिल्म में दिखेगी जोड़ी

Pooja Bhatt Suniel Shetty After Border: पूजा भट्ट और सुनील शेट्टी की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर नजर आने वाली हैं। दोनों ने 27 साल पहले फिल्म 'बॉर्डर' में एक साथ काम किया था।

less than 1 minute read
May 10, 2024
पूजा भट्ट और सुनील शेट्टी की अपकमिंग मूवी

एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर पूजा भट्ट जल्द ही लायंसगेट इंडिया के नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। इस प्रोजेक्ट में उनके साथ एक्टर सुनील शेट्टी नजर आएंगे। इससे पहले पूजा भट्टा और सुनील शेट्टी 27 साल पहले फिल्म 'बॉर्डर' में नजर आए थे। अब अपने नए प्रोजेक्ट की एक तस्वीर शेयर करते हुए पूजा भट्ट ने इस खबर की जानकारी दी है।

पूजा भट्ट ने शेयर की ये फोटो

पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'लायंसगेट इंडिया के साथ अगले प्रोजेक्ट की एक झलक। सुनील शेट्टी आपके साथ दोबारा काम करने के लिए एक्साइटेड हूं।'

यह भी पढ़ें: Border 2: खत्म हुआ इंतजार, भारत की सबसे बड़ी वॉर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट आई सामने


कैसी होगी पूजा भट्टा और सुनील शेट्टी की अपकमिंग फिल्म?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा भट्ट और सुनील शेट्टी की यह फिल्म एक्शन थ्रिलर से भरपूर होने वाली है। इसमें पूजा भट्ट आयरन लेडी के किरदार में नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी इस प्रोजेक्ट का नाम सामने नहीं आया है। इस बात की भी जानकारी नहीं है कि यह प्रोजेक्ट फिल्म होगी या वेब सीरीज।

Updated on:
10 May 2024 03:28 pm
Published on:
10 May 2024 03:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर