8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Border 2: खत्म हुआ इंतजार, भारत की सबसे बड़ी वॉर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट आई सामने

Border 2 Release Date: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर के सीक्वल को लेकर एक अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने 'बॉर्डर 2' की रिलीज डेट बता दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 9 May 2024, 6:04 PM IST

border 2 release date

Border 2 Release Date

फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। 'बॉर्डर 2' अब सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। सनी देओल और आयुष्मान खुराना की इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

'बॉर्डर 2' कब होगी रिलीज? (Border 2 Release Date)

मेकर्स ने फिल्म 'बॉर्डर 2' को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज करने की योजना बनाई है। ऐसे में यह फिल्म 26 जनवरी, 2026 को रिलीज की जाएगी। मेकर्स के मुताबिक, भारतीय सैनिकों की बहादुरी का जश्न मनाने वाली इस फिल्म की रिलीज के लिए गणतंत्र दिवस से बेहतर समय नहीं हो सकता है।

यह भी पढ़ें: दूसरे पति संग तलाक की खबरों के बीच सिंदूर लगाए दिखीं ये एक्ट्रेस, Photo हो रही वायरल

सनी देओल और आयुष्मान खुराना की दिखेगी जोड़ी

फिल्म 'बॉर्डर' में सनी देओल पहले से थे। वह अब इसके सीक्वल में भी नजर आऐंगे। सनी देओल के साथ एक्टर आयुष्मान खुराना ने फिल्म 'बॉर्डर 2' साइन कर ली है। इस फिल्म का डायरेक्शन अनुराग सिंह करेंगे। यह फिल्म भारत की अब तक की सबसे बड़ी वॉर ड्रामा फिल्म होगी।