टीवी की यह फेमस एक्ट्रेस का पहले पति के साथ तलाक हो चुका है। इसके बाद एक्ट्रेस ने दूसरी शादी की, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही तलाक की अफवाह सामने आने लगी। इन खबरों के बाद एक्ट्रेस दलजीत कौर मांग में सिंदूर नहीं लगाती थीं और मंगलसूत्र भी नहीं पहनती थीं, लेकिन आज एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें वह सिंदूर लगाए हुई नजर आ रही हैं। इससे सब यही कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस दलजीत और उनके दूसरे पति के बीच सब कुछ ठीक है।