बॉलीवुड

जॉन अब्राहम के बाद अब सलमान खान को ‘दिलबर’ बनाएंगी नोरा फतेही

हाल ही में फिल्म 'सत्यमेव जयते' से गाना 'दिलबर' जारी हुआ है जिसे दशज़्कों ने बहुत सराहा है।
2 min read
Jul 22, 2018
nora fatehi
nora fatehi

हाल ही में फिल्म 'सत्यमेव जयते' से गाना 'दिलबर' जारी हुआ है जिसे दर्शकों ने बहुत सराहा है। कहा जा रहा है कि यह गाना 'दिलबर' यूट्युब पर 24 घंटो में सबसे ज़्यादा बार देखा गया गाना है। इसका खास आकर्षण हैं नोरा फतेही।

बेहतरीन और सेक्सी एक्ट्रेस-डांसर नोरा की इस गाने पर अदाएं, डांस, एक्सप्रेशंस सभी कुछ कमाल का है। फिल्म के इस गाने को लोगों का बहुत प्यार मिला है। खास बात यह भी है कि यह गाना पहले सुष्सिता सेन की फिल्म 'सिर्फ तुम' का है जिसे इस नई फिल्म में रिक्रिएट किया गया है। इस गा ने के बाद से तो नोरा के फैंस और भी बढ़ गए हैं।

नोरा मॉडल, एक्ट्रेस और डांसर तीनों हैं। वे इस गाने के अलावा फिलहाल सलमान खान की फिल्म भारत के लिए भी चर्चा में है। खबरों की माने तो नोरा फिल्म 'भारत' में भी एक आइटम नंबर कर सकती है। अब सलमान की फिल्म हो और वो ना नाचे ऐसा तो हो ही नहीं सकता। सलमान अपनी हर फिल्म के आयटम सांग में थिरके हैं। यानी कि अब नोरा और सलमान साथ थिरकते नजऱ आएंगे।

अली अब्बास जफ़र की इस फिल्म में सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और दिशा पाटनी लीड के रुप में नजर आएंगे।

Updated on:
22 Jul 2018 10:13 am
Published on:
22 Jul 2018 10:11 am
Also Read
View All
सत्येंद्र सोनी पेमेंट विवाद ने पकड़ा तूल, AICWA ने की फिल्म के मेकर्स के खिलाफ FIR की मांग

मंगेतर के साथ घूमने गई लड़की, फिर आया ऐसा ट्विस्ट एक्सीडेंट बन गया ‘मर्डर कॉन्सपिरेसी’, जानें ‘मशीन’ फिल्म क्यों है चर्चा में

K. भाग्यराज के हार्ट अटैक से निधन के बाद भावुक हुए अनिल कपूर, याद किया ‘बेटा’ और ‘वो सात दिन’ के पीछे का अनसुना किस्सा

‘Eetha’ की रिलीज से पहले बढ़ीं श्रद्धा कपूर की मुश्किलें! फिल्म के नाम को लेकर भड़का विठाबाई नारायणगांवकर का परिवार

‘उसे और ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे’ दीपिका की पहली हिट फिल्म पर शाहरुख खान ने किया था मजेदार कमेंट