बॉलीवुड

Gadar 2 के बाद सनी देओल की ‘Border 2’ में नजर आएंगे आयुष्मान और ये कलाकार, रिपोर्ट आई सामने

Sunny Deol Border 2: सनी देओल की साल 1997 की एक्शन वॉर फिल्म बॉर्डर ना केवल उनके करियर की बल्कि बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक और कमर्शियली सक्सेसफुल फिल्मों में से एक है। अब इसके सीक्वल को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Nov 2023, 5:10 PM IST
after_gadar_2_ayushmann_khurrana_ahan_shetty_will_be_seen_in_sunny_deol_film_border_2.jpg
बॉर्डर 2 में दो नए एक्टर की एंट्री हुई है

Sunny Deol Border 2: सनी देओल की ‘गदर 2‘ की सफलता के बाद अब उनकी फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल बनाई जा रही है। इसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जो जेपी दत्ता के निर्देशित मूल कृति से उनकी यादगार भूमिका को पुनर्जीवित करेगा। सनी देओल के साथ-साथ आयुष्मान खुराना, अहान शेट्टी और अन्य कलाकारों से शामिल होने के लिए बातचीत चल रही है।

फिल्म फेयर में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘गदर 2’ को मिली जबरदस्त सफलता के बाद फिल्म निर्माताओं ने ‘बॉर्डर’ का पार्ट 2 बंनाने का सोचा है। साथ ही ‘गदर 2’ ने निर्माताओं को पुनर्विचार करने के लिए भी प्रेरित किया है। सनी देओल का अनुभव, आयुष्मान खुराना की प्रतिभा और अहान शेट्टी जैसे नए चेहरे के सम्मोहक मिश्रण फिल्म को उचाई पर लेकर जाएगी। ‘बॉर्डर’ की अगली कड़ी देशभक्ति के उत्साह और भावनात्मक प्रतिध्वनि को फिर से जगाने का वादा करती है।”

साल 1997 में 'बॉडर' ने मचाया था धमाल
'बॉडर' की बात करें तो साल 1997 में रिलीज हुई यह फिल्म भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित थी। इस फिल्म को जो जे.पी.दत्ता ने लिखी थी। इसके को प्रोड्यूस और डायरेक्टर भी वो खुद थे। इसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, तब्बू, पूजा भट्ट, सुदेश बेरी और पुनीत इस्सर जैसे कलाकार शामिल थे। यह एक बड़ी कमर्शियल हिट साबित हुई थी और इसे तीन नेशनल अवॉर्ड मिले थे।

Updated on:
16 Nov 2023, 5:10 PM IST
Published on: