बॉलीवुड

करण जौहर के दोस्त शाहरुख खान की फिल्म ‘गुडबाय फ्रेडी’ से भी बाहर हुए कार्तिक आर्यन

अभिनेता कार्तिक आर्यन शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी 'गुडबाय फ्रेडी' से बाहर हो गए हैं। उन्होंने फिल्म का साइनिंग अमाउंट 2 करोड़ रुपए भी लौटा दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि निर्देशक और अनिभेता के बीच क्रिएटिव डिफरेंस हो गए थे।
2 min read
May 27, 2021
kartik_aryan_1.png

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को लेकर पिछले दिनों खबर आई थी कि उन्हें फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' से बाहर कर दिया गया है। अब इसके बाद खबर है कि करण के जिगरी दोस्त शाहरुख खान की फिल्म 'गुडबाय फ्रेडी' से भी कार्तिक बाहर हो गए हैं। उन्होंने फिल्म को साइन करने का 2 करोड़ रुपए का अमाउंट भी वापस कर दिया है। मूवी में उनके अपोजिट कैटरीना कैफ थीं और इस मूवी को निर्देशक अजय बहल निर्देशित करने वाले थे।

जून में शुरू होनी थी शूटिंग
'गुडबाय फ्रेडी' एक सोशल कॉमेडी मूवी है जिसकी घोषणा कुछ समय पहले ही की गई थी। इसकी शूटिंग इस साल जून में शुरू होनी थी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र का कहना है कि शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज इस मूवी का निर्माण करने वाली थी। अजय बहल का निर्देशन और लीड एक्टर कार्तिक आर्यन तय हुए थे। अब कहा जा रहा है कि कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म को छोड़ दिया है।

इसलिए छोड़ी फिल्म
यह पूछे जाने पर कि कार्तिक ने इस फिल्म से खुद को अलग क्यों किया, सूत्र ने बताया कि निर्देशक अजय बहल और कार्तिक आर्यन के बीच कुछ क्रिएटिव डिफरेंस हो गए थे, जिसके चलते एक्टर ने इस प्रोजेक्ट को छोड़ने का मन बना लिया। कार्तिक इस बात से खुश नहीं थे कि जो स्क्रीप्ट उन्हें सुनाई गई थी और जो बाद में दी गई, वह अलग थी।

कार्तिक ने की थी रिक्वेस्ट
हालांकि रिपोर्ट में एक ट्रेड सोर्स के हवाले से एकदम अलग ही बात सामने आई है। इस ट्रेड सोर्स ने दावा किया है कि कार्तिक आर्यन ने रेड चिलीज के साथ यह फिल्म 2 साल पहले साइन की थी। हाल ही में कार्तिक ने थ्रिलर फिल्म 'धमाका' की शूटिंग पूरी की है। इस दौरान कार्तिक ने रेड चिलीज को सूचना दी थी कि उन्हें लगता है कि तुरंत एक दूसरी थ्रिलर फिल्म करना उनके करियर के लिए सही नहीं होगा। उन्होंने रेड चिलीज से खुद को फिल्म से अलग करने की रिक्वेस्ट की थी, जिसे मान लिया गया। दोनों के बीच मित्रतापूर्वक ये अलगाव हुआ।

Published on:
27 May 2021 02:07 pm
Also Read
View All
National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’