Hansika Motwani 'Pehli Rasai' : हंसिका मोटवानी और सोहेल मोटवानी की शादी के बाद एक्ट्रेस की उनके ससुराल में पहली रसोई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूह वायरल हो रही हैं। हंसिका ने क्या बनाया ससुराल वालों के लिए खास और हंसिका को पहली रसोई में क्या मिला पहला शगुन।
Hansika Motwani Pehli Rasai: हंसिका मोटवानी और सोहेल बॉलीवुड फिल्मों से लेकर तेलुगू और तमिल सिनेमा में अपनी खास पहचान बना चुकी एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) सोहेल कथुरिया संग 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। शादी के बाद हंसिका ने अपने ससुराल में पहली रसोई की रस्म मनाई। इस रस्म में एक्ट्रेस ने ससुराल वालों का दिल जीत लिया। हंसिका मोटवानी ने शादी के बाद पहली रसोई में मीठे में हलवा बनाया। इस रस्म को निभाते हुए एक्ट्रेस की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हंसिका का यह लुक सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है।हंसिका की फोटो में यह साफ दिख रहा है कि वह सोहेल से शादी करने के बाद कितनी खुश हैं। काफी टाइम तक सोहेल को डेट करने के बाद हंसिका ने सोहेल से शादी की है।
हंसिका की 'पहली रसोई'
हंसिका मोटवानी ने शादी के बाद अपनी पहली रसोई में हलवा बनाकर सभी ससुराल वालों का दिल जीत लिया है। हलवा खाते ही उनके पति सोहेल कथुरिया (Sohail Kathuria) ने हंसिका पर खूब प्यार लुटाया और शगुन भी दिया। सोहेल कथुरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हंसिका की एक फोटो शेयर की है। हंसिका की फोटो में साफ दिख रहा है कि उनके पास एक रेड कलर का बॉक्स रखा है। सूत्रों की माने तो उस बॉक्स में हंसिका के लिए डॉयमंड के कंगन हैं।
हंसिका का लुक
हंसिका मोटवानी ने अपनी पहली रसोई में लाइट ब्लू कलर का चिकन सूट पहन रखा है। इस सूट में नजर आ रही हंसिका हलवा परोसती नजर आ रही हैं। हाई पोनी के साथ हंसिका ने ग्लॉसी मेकअप कर रखा है। गले में मंगलसूत्र और हाथों में चूड़ा पहने हंसिका के चेहरे पर नई नवेली दुल्हन का ग्लो साफ दिख रहा है।
सोहेल ने हंसिका को 'एफिल टावर' के सामने शादी के लिए प्रपोज किया था। सोहेल के शादी के प्रपोजल के बाद ही दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करके शादी का ऐलान कर दिया था। अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया जल्द ही हनीमून पर जाएंगे।