12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Protest: महिलाएं आंदोलन के बीच कैसे कर सकती हैं अपनी सुरक्षा? दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने सिखाए 4 मूव्स

दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के बीच रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर और एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने महिलाओं को सुरक्षा के लिए सेल्फ-डिफेंस वीडियो शेयर किया है।
2 min read
Google source verification
Khushboo Patani Share self defence video for girls during delhi protest jantar mantar

खुशबू पाटनी ने महिलाओं के लिए वीडियो किया शेयर (Photo Source- Instagram/khushboo_patani)

Khushboo Patani Share self defence video for girls: दिल्ली में वोटर-लिस्ट में गड़बड़ी और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के आरोपों को लेकर इन दिनों सियासी घमासान मचा हुआ है। इस विरोध प्रदर्शन के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की जा रही है, जिसे चुनाव आयोग पहले ही खारिज कर चुका है। इस आंदोलन में युवाओं का हुजूम लगा हुआ है। लड़कों के साथ लड़कियां भी इसका हिस्सा बनी हैं। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन और भारतीय सेना की पूर्व अधिकारी मेजर खुशबू पाटनी ने महिलाओं के लिए एक खास सेल्फ-डिफेंस यानी आत्मरक्षा के लिए वीडियो शेयर किया है।

खुशबू पाटनी ने सिखाए सेल्फ-डिफेंस के चार बेसिक मूव्स

खूशबू पाटनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर महिलाओं को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए बेहद आसान और असरदार तरीके सिखाए हैं। वीडियो में उन्होंने चार मुख्य सेल्फ-डिफेंस मूव्स पर फोकस किया है, जिसमें दो एल्बो स्ट्राइक, एक लॉन्ग किक और एक नी स्ट्राइक शामिल हैं। इन मूवमेंट्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि कोई भी महिला आसानी से इनकी प्रैक्टिस कर सके और किसी भी खतरे के वक्त अपनी रक्षा खुद कर सके।

वीडियो के आखिर में एक मजबूत मैसेज देते हुए उन्होंने लिखा, "सिर्फ सेल्फ डिफेंस के लिए। बिना हिम्मत के कुछ भी काम नहीं करता।" अपने कैप्शन और कमेंट्स में खुशबू ने इस बात पर विशेष जोर दिया है कि सिर्फ एक बार वीडियो देख लेने से काम नहीं चलेगा, बल्कि इन तकनीकों की बार-बार प्रैक्टिस करना बेहद जरूरी है।

"कम से कम 1000 बार करें अभ्यास"

टेंशन या खतरे के वक्त अक्सर लोग घबरा जाते हैं, इसी बात को समझाते हुए पूर्व आर्मी ऑफिसर ने अभ्यास के महत्व पर रोशनी डाली। उन्होंने लिखा, "बिना प्रैक्टिस के आप फ्रीज हो जाएंगी और आपको समझ नहीं आएगा कि करना क्या है। तो प्रैक्टिस करो, करते रहो। कम से कम 1000 बार प्रैक्टिस चाहिए… जब तक मसल्स मेमोरी में न आएं।"

इसके अलावा, उन्होंने महिलाओं की पर्सनल सेफ्टी के लिए एक खास सलाह देते हुए कहा कि वह हमेशा अपने पास पेपर स्प्रे जरूर रखें और उसका इस्तेमाल सिर्फ अपनी सुरक्षा के लिए ही करें।

वर्तमान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के संदर्भ में खुशबू ने लोगों से अपील की है कि वह प्रदर्शन के दौरान पूरी तरह सतर्क रहें। उन्होंने महिलाओं को विशेष रूप से यह सलाह दी है कि वह अकेले या सिर्फ जोड़ों में बाहर जाने से बचें और हमेशा एक ग्रुप में रहें। उन्होंने भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने और किसी भी संभावित खतरे से दूर रहने को प्राथमिकता देने की बात कही है।