बॉलीवुड

धर्मेंद्र से शादी करने के बाद कभी ससुराल नहीं गईं हेमा मालिनी

धर्मेंद्र की पहली शादी 1957 में घरवालों की मर्जी से प्रकाश कौर से हुई थी। जिनसे उनके चार बच्चे हैं। शादीशुदा होते हुए भी इस्लाम कबूल कर साल 1980 में हेमा से दूसरी शादी कर ली।
2 min read
dharmendra_hema_malini.jpg
Dharmendra Hema Malini

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने एक्ट्रेस हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी। दोनों पहली बार 'तुम हसीं मैं जवां' के सेट पर 1970 में मिले थे। कहा जाता है कि हेमा मालिनी को देखते ही धर्मेंद्र उनपर फिदा हो गए थे। लेकिन धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे। उनकी शादी 1957 में घरवालों की मर्जी से प्रकाश कौर से हुई थी। प्रकाश से उन्हें चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और अजीता हैं। पहले तो हेमा एक शादीशुदा व्यक्ति को डेट नहीं करना चाहती थीं लेकिन फिर 'प्रतिज्ञा' की शूटिंग के दौरान वह उनपर फिदा हो गईं।

इस्लाम कबूल कर दूसरी शादी
धर्मेंद्र ने जब अपनी पहली पत्नी प्रकाश को हेमा मालिनी से शादी की बात बताई तो उन्होंने उन्हें तलाक देने से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद धर्मेंद्र ने इस्लाम कबूल कर साल 1980 में हेमा से दूसरी शादी की। लेकिन शादी के बाद आज तक हेमा मालिनी कभी अपने ससुराल नहीं गईं। मुंबई में हेमा मालिनी का घर उनके ससुराल से 10 मिनट की दूरी पर है। लेकिन फिर भी वह कभी अपने ससुराल नहीं गईं। हेमा मालिनी ने बताया था कि वह धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हैं और वो किसी भी हाल में उनके पहले परिवार के मामलों में दखल नहीं देना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने खुद को अपने ससुराल से दूर ही रखा।

12 साल तक सनी से नहीं की बात
इतना ही नहीं, हेमा मालिनी ने शादी के बाद अपने सौतेले बेटे सनी देओल से 12 साल तक बात नहीं की थी। 12 साल बाद दोनों के बीच एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया के कारण बात हुई थी। दरअसल, साल 1992 में दिल आशना है फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, दिव्या भारती, हेमा मालिनी और डिंपल कपाड़िया थे। इस फिल्म की प्रोड्यूसर खुद हेमा मालिनी थी।

डिंपल के कारण हुई बातचीत
हेमा मालिनी ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में बताया, 'शूटिंग से कुछ ही दिन पहले प्लेन के पायलट का एक्सीडेंट हो गया। जिसकी वजह से डिंपल काफी डरी हुईं थीं। डिंपल ने इस बारे में जब सनी देओल से बात की तो डिंपल को इतना परेशान देखकर सनी फिल्म के सेट पर आ गए। सेट पर आकर सनी मुझसे मिले । वो पहली बार था जब मैंने और सनी ने बात की थी, तब सनी से बात करके मैंने उन्हें यकीन दिलाया कि डिंपल को कुछ नहीं होगा।'

Published on:
22 Jun 2021 06:13 pm
Also Read
View All
तनुश्री दत्ता ने साइबर क्राइम विभाग को लेकर किया पोस्ट, बड़ा दावा करते हुए बोलीं- ये लोग भड़का रहे हिंसा

Box Office Report: यामी गौतम की ‘नई नवेली’ ने ओपनिंग पर राजकुमार राव की ‘प्रहार’ को पछाड़ा, जानें रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का हाल

‘आप US के नागरिक हैं देश में दखलअंदाजी न करें’, अभिनेता इमरान खान पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- यहां बहुत ड्रामा चल रहा है

गरबा इवेंट से मुस्लिमों को जबरन निकालने पर लोकगायक आदित्य गढ़वी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरा मंच संगीत और भक्ति के लिए है

Rise And Fall 2 में अब होगा बड़ा धमाका, सीजन 1 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट रहे पवन सिंह की हो सकती है वापसी