बॉलीवुड

‘रेस 3’ के बाद बॉबी के बढ़े अरमान, कहा-करना चाहते हैं दमदार रोल

बॉबी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2018, 9:33 PM IST
bobby deol
bobby deol

बॉबी देओल ने काफी अरसे के बाद फिल्म 'रेस-3' से वापसी की है। वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि वह फिल्मों में अब सिर्फ मुख्य भूमिकाओं में ही काम नहीं करना चाहते बल्कि वह दमदार और सशक्त भूमिकाएं करना चाहते हैं।

अच्छा रोल करने की इच्छा
बॉबी देओल ने कहा , 'मेरे अंदर जो आग है या जो काम करने की भूख है, वह अब सभी को दिखाई दे रही है। जो कि मेरे लिए एक बहुत बड़ी बात है। मेरी अपेक्षा यही है कि मुझे अच्छा काम मिले अच्छे रोल मिले। मैं मुख्य भूमिका की अपेक्षा नहीं कर रहा हूं। मैं तो वेब सीरीज़ में भी काम करने को तैयार हूं लेकिन वह ऐसी होनी चाहिए, जिसे पूरा परिवार साथ बैठकर देख सके। यदि कोई डार्क सिनेमा का प्रस्ताव आता है और यदि वह मुझे दिलचस्प लगता है तो उसमें भी काम करने के बारे में जरूर सोचूंगा।'

बड़े भाई जैसे सलमान
चर्चा है कि बॉबी जल्द ही सलमान की एक और फिल्म में आ सकते हैं। उन्होंने कहा, 'सलमान खान मेरे बड़े भाई के समान ही हैं। वह आज भी मुझसे कभी-कभी फोन पर बात करते हैं। इसके अलावा वह कभी-कभी मेरे जिम ट्रेनर को भी कॉल कर मेरे बारे में पूछते हैं कि बॉबी देओल ठीक से जिम आ रहा है या नहीं।'

Published on: